केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

मुंगेली— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में की गई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया। इसी के विरोध में शहर के पड़ाव चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। खासकर घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बार-बार बढ़ोतरी से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है और महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि एक ओर जहां आम लोगों की आय में बढ़ोतरी नहीं हो रही है, वहीं दूसरी ओर गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इससे आम नागरिकों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार जल्द ही बढ़ी हुई कीमतों को वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस पार्टी आगे भी जनहित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गैस सिलेंडर की कीमतों को कम करने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पड़ाव चौक में हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए क्षेत्र में हलचल का माहौल बना रहा। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता के हितों की रक्षा के लिए पार्टी हमेशा आवाज उठाती रहेगी और महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी, पार्षद, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं महिला कांग्रेस की सदस्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे और केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। इस दौरान श्याम जायसवाल, दिलीप बंजारा, रघुराज सिंह, अरविंद वैष्णव, स्वतंत्र मिश्रा, संजय जयसवाल, संजय ठाकुर, संजय यादव, इंद्रजीत कुर्रे, आरिफ खोखर, सूर्यपाल गर्ग, जग्गू ठाकुर, नौशाद खान, विष्णु खंडे, मकबूल खान, दिलीप सोनी, सूरज यादव, रवि कोसले, जाहिदा बेगम, मनोरमा गुप्ता, मंजू शर्मा, ललिता सोनी, नूरजहां खान, निधि पौराणिक, निशा शुक्ला, राखी तिवारी, आराधना तिवारी, वैशाली सोनी, साधना वर्मा, रूपा सोनी, प्रतिमा कोसले, वैभव ताम्रकार, शिवम जायसवाल, जय सोनी, बलराम यादव, मुमताज अली सहित बड़ी सँख्या में कांग्रेस पार्टी के लोग मौजूद रहे।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती की मांग, कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच शासकीय विभागों में कर्मचारियों की कमी…

महिला दिवस पर रायपुर में लखपति दीदी संवाद मुंगेली की महिलाओं ने साझा की सफलता की कहानी

समूह की ताकत से बनीं लखपति दीदी- श्रीमती उषा श्रीवास मुंगेली 08 मार्च 2026// अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!