महिला दिवस पर रायपुर में लखपति दीदी संवाद मुंगेली की महिलाओं ने साझा की सफलता की कहानी

समूह की ताकत से बनीं लखपति दीदी- श्रीमती उषा श्रीवास

मुंगेली 08 मार्च 2026// अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई लखपति दीदियों ने भाग लेकर अपने संघर्ष, मेहनत और सफलता की प्रेरक कहानियां साझा कीं। इस दौरान मुंगेली के विकासखंड पथरिया से उषा श्रीवास सहित उनके समूह के लोगों ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने स्वयं सहायता समूह (एसएसजी) से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया और आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनते हुए लखपति दीदी के रूप में पहचान बनाई। महिलाओं ने अपने शुरुआती संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें प्रशिक्षण, वित्तीय सहयोग और आत्मविश्वास मिला, जिसके कारण वे आज सफल उद्यमी बन सकीं।
चंदखुरी के जय माँ शीतला समूह की श्रीमती उषा श्रीवास ने बताया कि सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने छोटे स्तर से आजीविका गतिविधि शुरू की और धीरे-धीरे मेहनत व समूह के सहयोग से आर्थिक रूप से मजबूत बनते हुए लखपति दीदी का दर्जा प्राप्त किया। वहीं ग्राम पंचायत मोहभट्टा की श्रीमती धनेश्वरी साव ने भी अपनी प्रेरणादायक यात्रा साझा करते हुए बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने आजीविका के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किया और आज वे अपने परिवार के साथ-साथ अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। कलाकार आरू साहू ने अपने मनमोहक संगीत से उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मुख्यमंत्री के प्रेरक संबोधन के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती की मांग, कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच शासकीय विभागों में कर्मचारियों की कमी…

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

मुंगेली— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!