पार्षद रोशन सोनी के नेतृत्व में “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान शिविर” आयोजित, उपभोक्ताओं को मिली राहत

मुंगेली। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत एंड्रूज वार्ड स्थित साहू धर्मशाला में “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान शिविर” का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन वार्ड पार्षद रोशन सोनी के नेतृत्व में प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्युत उपभोक्ताओं की लंबित समस्याओं का त्वरित निराकरण करना एवं उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा। इस दौरान कुल 30 उपभोक्ता शिविर में उपस्थित हुए, जिनमें से 15 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु पंजीयन कराया। वहीं 3 हितग्राहियों ने “प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना” के अंतर्गत पंजीकरण कराकर सौर ऊर्जा अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
शिविर में उपस्थित विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका त्वरित निराकरण किया। कई उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिलों में नियमानुसार छूट प्रदान की गई, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिली।
अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान की सरल प्रक्रिया, समय पर भुगतान के लाभ तथा विलंब होने पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना” के तहत दी जा रही सुविधाओं—जैसे बकाया राशि को किस्तों में जमा करने की सुविधा एवं सरचार्ज में छूट—के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया।
शिविर में “प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना” के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ता अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित कर बिजली खर्च में कमी ला सकते हैं तथा अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद रोशन सोनी ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आमजन की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे ऐसे शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं एवं योजनाओं का लाभ लें।
शिविर के सफल आयोजन में नगर पालिका के कर्मचारियों, विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहीं और उपस्थित उपभोक्ताओं ने इस पहल की सराहना की।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

भीषण गर्मी में राहत: राजेंद्र वार्ड में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, पार्षद प्रतिमा कोसले की पहल

मुंगेली— भीषण गर्मी के बीच शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है, ऐसे में नगर पालिका क्षेत्र के राजेंद्र वार्ड के निवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई…

एंड्रूज वार्ड में श्रम शिविर का आयोजन, 35 श्रमिकों के बने कार्ड

मुंगेली, 02 अप्रैल 2026। नगर पालिका क्षेत्र के एंड्रूज वार्ड में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए पंजीयन शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर जय राम साहू के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!