महाराणा प्रताप वार्ड में 11 दिवसीय भव्य रहस कार्यक्रम का शुभारंभ, क्षेत्र में भक्तिमय माहौल

मुंगेली— नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 20, पेंडाराकापा में 21 मार्च से 31 मार्च तक 11 दिवसीय भव्य रहस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर वार्ड में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। भगवान श्री बांके बिहारी एवं श्री राधिका रानी की कृपा से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की गई, जिसमें वार्ड के पार्षद कुलदीप पाटले सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं वार्डवासियों ने भाग लिया। इस दौरान माल गुजार श्रीकांत गोवर्धन, लाल दास जोशी, मुन्ना बारले, रेंदा पाटले, संजय पाटले, दशरथ साहू सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भगवान से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह रहस कार्यक्रम 11 दिनों तक लगातार आयोजित होगा, जिसमें प्रतिदिन रात्रि 9 बजे से 11:30 बजे तक रहस लीला का मंचन किया जाएगा। वहीं रात्रि 11:30 बजे से प्रातः 6 बजे तक विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना रहेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत कथावाचन, भजन-कीर्तन एवं भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रहस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को धर्म, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
आयोजन को सफल बनाने में वार्ड के पार्षद कुलदीप पाटले, श्रीकांत गोवर्धन (मालगुजार), मोहित बंजारा, लालदास जोशी, रेंदा पाटले, नामदास पाटले, मोहन साहू, अशोक यादव, रामावतार पटेल, मुन्ना बारले, सीता यादव सहित समस्त वार्डवासियों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का समापन 31 मार्च को विशेष पूजा एवं विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं एवं आयोजन को सफल

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

भीषण गर्मी में राहत: राजेंद्र वार्ड में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, पार्षद प्रतिमा कोसले की पहल

मुंगेली— भीषण गर्मी के बीच शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है, ऐसे में नगर पालिका क्षेत्र के राजेंद्र वार्ड के निवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई…

एंड्रूज वार्ड में श्रम शिविर का आयोजन, 35 श्रमिकों के बने कार्ड

मुंगेली, 02 अप्रैल 2026। नगर पालिका क्षेत्र के एंड्रूज वार्ड में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए पंजीयन शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर जय राम साहू के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!