मुंगेली। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा जिलेभर में चलाए जा रहे रामोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार, 24 मार्च 2026 को एंड्रुज वार्ड के दाऊपारा बस्ती में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद रोशन सोनी सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी, विभाग मंत्री यशवंत सिंह ठाकुर, जिला मंत्री पद्मराज ठाकुर, नगर संयोजक कन्हैया यादव, जिला पदाधिकारी भागीरथी खंडे, मातृ शक्ति जिला अध्यक्ष जानवी सिंह ठाकुर, जिला संयोजक दीपक सोनकर, नगर सुरक्षा प्रमुख आकाश तथा जिला बाल उपासना प्रमुख अमन यादव सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही वार्ड अध्यक्ष राजू साहू, उपाध्यक्ष राजा साहू एवं दादू साहू, राजू जायसवाल, निखिल साहू, बिहारी साहू, विष्णु साहू, छोटू साहू, किशोर साहू, रामकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी, माताएं एवं बहनों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। उपस्थितजनों को सनातन धर्म के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस आयोजन में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिला व प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम सफल एवं प्रभावी रहा।





















































