भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में नई नियुक्ति, रवि देवांगन बने जिला सह प्रचार-प्रसार मंत्री

रायपुर— भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और विभिन्न समाजों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार संगठनात्मक विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशानुसार रायपुर जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के निर्देशानुसार तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में यह नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई। साथ ही संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी एवं डॉ. राजीव सिंह, तथा जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा की सहमति से जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिलेश कश्यप द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई।
इस नियुक्ति के तहत रायपुर जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा में रवि देवांगन को जिला सह प्रचार-प्रसार मंत्री के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उनके अनुभव, सक्रियता और समाज में पकड़ को देखते हुए यह दायित्व दिया है।
नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने रवि देवांगन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के मूल मंत्र के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त जिला सह प्रचार-प्रसार मंत्री रवि देवांगन ने संगठन और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए गर्व की बात है और वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। इस नियुक्ति को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है तथा सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारी को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं। यह जानकारी सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन मुंगेलिहा ने दिया।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

भीषण गर्मी में राहत: राजेंद्र वार्ड में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, पार्षद प्रतिमा कोसले की पहल

मुंगेली— भीषण गर्मी के बीच शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है, ऐसे में नगर पालिका क्षेत्र के राजेंद्र वार्ड के निवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई…

एंड्रूज वार्ड में श्रम शिविर का आयोजन, 35 श्रमिकों के बने कार्ड

मुंगेली, 02 अप्रैल 2026। नगर पालिका क्षेत्र के एंड्रूज वार्ड में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए पंजीयन शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर जय राम साहू के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!