मुंगेली— पेड़ लगाना जितना आसान है, उसकी देखभाल करना उतना ही कठिन और महत्वपूर्ण कार्य है। वृक्षों के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी हर नागरिक की है। इसी संदेश को आत्मसात करते हुए बुधवार को एंड्रुज वार्ड में पार्षद रोशन सोनी ने वर्षों से लगे वृक्षों को भीषण गर्मी में पानी देकर उनकी सेवा की। चिलचिलाती धूप के बीच की गई इस पहल ने न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बल्कि लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास भी कराया। इस कार्य से आत्मिक शांति और संतोष की अनुभूति भी हुई। पार्षद रोशन सोनी ने वार्डवासियों से अपील की कि वे भी आगे आएं और पेड़ों की देखभाल में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सके। यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी है।



















































