सेवा भारती मुंगेली का सराहनीय अभियान: बेजुबान जीवों के लिए 10 वर्षों से जारी ‘कोटना’ सेवा

मुंगेली — भीषण गर्मी के दिनों में जहां इंसानों को पानी की जरूरत बढ़ जाती है, वहीं बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना एक बड़ी सेवा मानी जाती है। इसी मानवीय भावना को जीवंत रखते हुए सेवा भारती मुंगेली द्वारा पिछले लगातार 10 वर्षों से नगर में “कोटना” (पानी की टंकी) रखने का सराहनीय अभियान चलाया जा रहा है।
इस वर्ष भी सेवा भारती मुंगेली द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर कोटना रखकर पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की जाएगी। संगठन का उद्देश्य है कि गर्मी के दौरान कोई भी बेजुबान जीव प्यासा न रहे और उन्हें आसानी से स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके। इस संबंध में पार्षद रोशन सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान पूरी तरह से जनसहभागिता पर आधारित है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि जो भी व्यक्ति अपने घर, दुकान या प्रतिष्ठान के सामने कोटना रखना चाहते हैं, वे आगे आएं और जिम्मेदारीपूर्वक उसमें नियमित रूप से पानी भरते रहें। इससे न केवल जीवों की प्यास बुझेगी, बल्कि समाज में सेवा और करुणा का संदेश भी फैलेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल एक सेवा नहीं बल्कि एक पुण्य का कार्य है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। छोटे-छोटे प्रयास मिलकर एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं और जीवों के प्रति हमारी संवेदनशीलता को दर्शाते हैं।
इस अभियान में सहयोग करने के इच्छुक लोग नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—
📞 9977586333
📞 7000316598
📞 9098997800
📞 8319651787
📞 9893638419
सेवा भारती मुंगेली ने सभी नागरिकों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि इस गर्मी में हर जीव को पानी मिल सके और “जीव सेवा ही शिव सेवा” का संदेश साकार हो सके।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

भीषण गर्मी में राहत: राजेंद्र वार्ड में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, पार्षद प्रतिमा कोसले की पहल

मुंगेली— भीषण गर्मी के बीच शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है, ऐसे में नगर पालिका क्षेत्र के राजेंद्र वार्ड के निवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई…

एंड्रूज वार्ड में श्रम शिविर का आयोजन, 35 श्रमिकों के बने कार्ड

मुंगेली, 02 अप्रैल 2026। नगर पालिका क्षेत्र के एंड्रूज वार्ड में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए पंजीयन शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर जय राम साहू के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!