मुंगेली में श्री हरिहर शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन, 21 से 26 दिसंबर तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान

मुंगेली — नगर में धर्म, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से श्री हरिहर शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ एवं वार्षिक श्राद्ध का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन स्वर्गीय श्रीमती चंद्रिका देवांगन की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं को संगीतात्मक कथा के माध्यम से शिव महापुराण का ज्ञान प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक कथा रूप में तथा 26 दिसंबर को वार्षिक श्राद्ध, ब्राह्मण भोज एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से प्रभु की इच्छा तक किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन स्थल सामुदायिक भवन, पुराना बस स्टैंड, मुंगेली निर्धारित किया गया है। श्री हरिहर शिव महापुराण कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री कमलकांत चौबे (किरना वाले) द्वारा किया जाएगा, जो अपने ओजस्वी एवं संगीतमय कथा वाचन के लिए प्रसिद्ध हैं। इस पावन आयोजन में मुख्य यजमान जगदीश देवांगन एवं श्रीमती रजनी देवांगन रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 21 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा, वेदी पूजन तथा शिव महापुराण श्रवण विधि एवं महात्म्य कथा के साथ होगी। 22 दिसंबर को कल्याण प्रताप का साधन विषय पर कथा सुनाई जाएगी। 23 दिसंबर को नारद मोह की रोचक एवं शिक्षाप्रद कथा का वर्णन होगा। 24 दिसंबर को सती जन्म, शिव विवाह, ब्राह्मणों के प्रयास एवं पार्वती जन्म प्रसंगों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया जाएगा। 25 दिसंबर को पार्वती विवाह प्रसंग के साथ कथा का समापन होगा। वहीं 26 दिसंबर को स्वर्गीय श्रीमती चंद्रिका देवांगन के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर ब्राह्मण भोज एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु सहभागी बन सकेंगे। आयोजन समिति की ओर से रामदत्त देवांगन ने नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री हरिहर शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का पुण्य लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, शांति एवं सद्भावना का संचार करते हैं और सभी को इसमें सहभागी बनना चाहिए। नगर में इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और आयोजन को सफल बनाने हेतु घनश्याम देवांगन, मीत देवांगन, अमन, मोनिका, रिषिका, तनवी, अवि द्वारा तैयारी जोर-शोर से की जा रही हैं।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती की मांग, कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच शासकीय विभागों में कर्मचारियों की कमी…

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

मुंगेली— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!