स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने का लिया गया सामूहिक संकल्प

मुंगेली—पूरे देश में स्वदेशी जागरण एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने हेतु कॉन्फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) तथा स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को नगर में विशाल स्वदेशी संकल्प यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा रेस्ट हाउस मैदान दाउपारा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक–चौराहों से होती हुई नेहरू चौक नया बस स्टैंड पहुँची, जहाँ यह एक विशाल सभा के रूप में परिणत हुई।
नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
यात्रा दाउपारा, पुलपारा, पुराना बस स्टैंड, परशुराम चौक, सदर बाज़ार, महावीर स्वामी चौक, गोल बाज़ार, बालानी परमेश्वरी चौक, पड़ाव चौक, महाराणा प्रताप चौक से होते हुए निकली।
महिमा कॉम्प्लेक्स के पास सराफा व्यापारी संगठन द्वारा चाय व जलपान की व्यवस्था की गई। गोल बाजार से बालानी चौक तक व्यापारियों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। पड़ाव चौक, पुनीत होटल एवं हेमू कालानी चौक में भी व्यापारियों ने स्वागत व सल्पाहार की व्यवस्था की।
यात्रा में एनसीसी कैडेट्स एवं नगर पालिका विद्यालयों के छात्र शामिल रहे जिन्होंने नारे लगाए “स्वदेशी का जाप करेंगे, अपनी रक्षा आप करेंगे” यात्रा को लेकर CAIT के प्रदेश पदाधिकारी प्रवीण वैष्णव, अरविंद केशरवानी, अनूप जैन एवं स्वदेशी मंच संयोजक आकाश सोनी ने बताया कि देशभर में स्वदेशी संकल्प यात्रा के माध्यम से वोकल फॉर लोकल, स्थायी व्यापार और स्वावलंबन को बढ़ाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली में यह यात्रा सफलतापूर्वक निकाली गई। मुख्य अतिथियों ने किया संबोधन
नेहरू चौक में आयोजित सभा का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। मंच पर उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी विधायक पुन्नूलाल मोहले (मुख्य अतिथि), रायपुर कैट पदाधिकारी शंकर बजाज एवं कन्हैया अग्रवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी, नपाध्यक्ष रोहित शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष शैलेष पाठक,
नपा उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी,
आरएसएस जिला कार्यवाह हजारी साहू
सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्य अतिथि पुन्नूलाल मोहले ने अपने विशिष्ट तुकबंदी अंदाज में कहा “भारत को आत्मनिर्भर बनाना हमारा केवल दायित्व नहीं, वरन् कर्तव्य है।” उन्होंने सभी से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प लेने की अपील की। नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा कि स्थायी व्यापार, वोकल फ़ॉर लोकल और स्वदेशी संकल्प ही मजबूत भारत निर्माण का आधार है।”
पूर्व अध्यक्ष शैलेष पाठक ने कहा कि “स्वदेशी अपनाने से क्षेत्रीय विकास व राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था दोनों में वृद्धि होती है। विदेशी उत्पादों का त्याग समय की माँग है।” स्वदेशी को अपनाने का सामूहिक संकल्प सभा के दौरान उपस्थित जनसमूह ने निम्न संकल्प दोहराया अपने घर-परिवार व व्यापार में स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देंगे। चीनी, तुर्की, अमेरिकी व अन्य विदेशी कंपनियों के उत्पादों के उपयोग से बचेंगे
हर घर स्वदेशी – हर युवा उद्यमी के संकल्प को आगे बढ़ाएँगे
भारतीय संस्कृति, भाषा एवं परंपराओं के संरक्षण में अपना सक्रिय योगदान देंगे। भारत को आर्थिक रूप से सुरक्षित, समृद्ध व स्वावलंबी बनाने हेतु प्रयत्नशील रहेंगे।
इस आयोजन में संदीप ताम्रकार, चम्पा सुथार, जीवन मंगलानी, शरद ताम्रकार, तुलजा लेडवाणी, अनूप जैन, अरविंद केशरवानी, राणा प्रताप सिंह, सौरभ बाजपेयी, धीरज सोनी, सुदीप ताम्रकार, राहुल पाठक, राकेश साहू, विनय चोपड़ा, अशोक मंगलानी, राजकुमार आरतानी, रामकुमार सोनी, राकेश गुप्ता, निमेष देवांगन, प्रवीण सोनी, वशिष्ठ प्रताप सिंह, अशोक सोनी, जितेंद्र दावड़ा, अशोक गुप्ता, प्रांजल जैन, मन्नू श्रीवास्तव, शैलेन्द्र यादव, कमल सोनी, रमेश कुलमित्र, विजेंद्र नामदेव, शारदा शरण, अमन शर्मा सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में CAIT एवं स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने समस्त व्यापारी संगठनों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात रथ यात्रा रायपुर के लिए प्रस्थान कर गई।























































