देवांगन समाज कल्याण समिति मुंगेली के पंजीयन के बाद बेटी के विवाह हेतु 21000 रुपये दी सहायता राशि

समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति – जिलाध्यक्ष

परिवार का मनोबल बढ़ा, समाज के प्रति विश्वास हुआ और मजबूत

मुंगेली— देवांगन समाज कल्याण समिति मुंगेली के पंजीयन के पश्चात समाज में एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। समिति के गठन और पंजीयन के तुरंत बाद समाज ने अपने पहले सामाजिक कार्य के रूप में एक गरीब और जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह हेतु सहायता प्रदान कर यह सिद्ध कर दिया कि समाज की असली ताकत उसकी एकजुटता और संवेदनशीलता में होती है।
समाज के जरूरतमंद युवक यश देवांगन के माता-पिता गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण उनकी छोटी बहन के विवाह को लेकर लगातार चिंता बनी हुई थी। ऐसे कठिन समय में देवांगन समाज कल्याण समिति एवं समाज के सदस्यों ने आगे बढ़कर सहयोग का संकल्प लिया और विवाह की चिंता को दूर करने की दिशा में सराहनीय कदम उठाया।
इस पहल से न केवल परिवार को आर्थिक संबल मिला, बल्कि समाज के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है। समिति का यह प्रयास सामाजिक जिम्मेदारी, मानवीय संवेदनशीलता और भाईचारे का सुंदर संदेश देता है।

21000 रुपये की सहायता राशि का चेक भेंट

समाज के सभी लोगों द्वारा सहयोग राशि भेंट कर यश देवांगन के हौसलों को बढ़ाया गया। इसी क्रम में रविवार को दोपहर उनके निवास स्थान पहुँचकर देवांगन समाज जिला अध्यक्ष आनंद देवांगन (अधिवक्ता) के साथ समाज के अन्य सदस्य यश देवांगन के निवास पहुंचे और देवांगन समाज कल्याण समिति के पंजीकृत बैंक खाते के माध्यम से 21 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक भेंट किया गया। इस दौरान विवेकानंद वार्ड पार्षद श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन, हीरालाल वार्ड पार्षद निमेश देवांगन, ,प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन, शिक्षक दुर्गेश देवांगन, शत्रुहन लाल देवांगन, सचिव सुदामा देवांगन, उपाध्यक्ष अजय देवांगन, सह सचिव जगदीश देवांगन, महेन्द्र देवांगन, भूपेंद्र देवांगन, नानू देवांगन, अनिल, मुकेश (दादुआ), चेतन, आकाश, शैलेन्द्र देवांगन, धनराज एवं बलराम देवांगन का विशेष योगदान रहा ।
इस अवसर पर यश देवांगन ने समाज के सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “कम समय में समाज के सभी लोगों तक व्यक्तिगत रूप से पहुंच पाना संभव नहीं है, लेकिन मैं समाज के सभी सदस्यों को आमंत्रित करता हूं कि वे मेरी बहन को आशीर्वाद देने विवाह अवसर पर जरूर पहुंचें।”
समिति ने स्पष्ट किया कि विवाह हेतु प्राप्त समस्त सहयोग राशि देवांगन समाज के पंजीकृत बैंक खाते में जमा की गई है और पारदर्शिता बनाए रखते हुए चेक के माध्यम से जरूरतमंद परिवार को प्रदान की जा रही है। समाज के सदस्यों ने चेक के साथ-साथ घरेलू सामग्री देकर भी इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अधिवक्ता आनंद देवांगन ने कहा “देवांगन समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। समिति के पंजीयन के बाद यह पहला सामाजिक कदम है, जो समाज के उज्जवल भविष्य की दिशा में प्रेरणादायक पहल है। जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना ही समाज का सच्चा धर्म है।”
उन्होंने आगे कहा कि देवांगन समाज कल्याण समिति भविष्य में भी समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए इसी प्रकार सहयोगात्मक कार्य करती रहेगी। इस पहल से देवांगन समाज में खुशी और गर्व का वातावरण देखने को मिला। समाजजनों ने समिति के इस प्रथम सामाजिक कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि समाज इसी प्रकार एकजुट होकर कार्य करेगा, तो कोई भी परिवार अकेला नहीं रहेगा। यह कार्य समाज में भाईचारे, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल बनकर सामने आया है। यह जानकारी सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन (मुंगेलिहा यूट्यूबर) द्वारा साझा की गई।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती की मांग, कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच शासकीय विभागों में कर्मचारियों की कमी…

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

मुंगेली— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!