भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली द्वारा SIR कार्यशाला का आयोजन, कार्यकर्ताओं को दी गई संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी

मुंगेली— भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली द्वारा आज जिला भाजपा कार्यालय “अटल परिसर” में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को SIR की संपूर्ण प्रक्रिया, फार्म भरने के क्रम, आवश्यक दस्तावेजों एवं समय-सीमा की विस्तृत जानकारी देना रहा, ताकि आगामी कार्यों को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण किया जा सके। कार्यशाला में SIR प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि SIR के अंतर्गत मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है, जिसमें यह सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है कि किसी भी वास्तविक और पात्र मतदाता का नाम किसी भी स्थिति में न कटे। उन्होंने फार्म क्रमांक, फार्म भरने की प्रक्रिया, कब और किस स्थिति में कौन सा फार्म भरना है, इसकी चरणबद्ध जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सभी बीएलए, बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ इस कार्य को संपन्न करें। इस अवसर पर मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने बीएलए-1, सभी बीएलए-2, मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, महामंत्रियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूत नींव होती है और इसकी शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक कार्यकर्ता यदि पूरी निष्ठा और सावधानी से कार्य करेगा, तो वास्तविक मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित रहेंगे। कार्यशाला में जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, गिरीश शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक, लोकनाथ सिंह, द्वारिका जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य रजनी मानिक सोनवानी, मोहन भोजवानी, सुनील पाठक, मानिक सोनवानी, प्रेम आर्य, मिट्ठूलाल यादव, कोटू दादवानी, मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेई, सुखचंद साहू, नागेश्वर जायसवाल, राजीव श्रीवास, अभिलाष त्रिवेदी, महावीर सिंह, मन्नू श्रीवास्तव, रितिमा लाल, माला गुप्ता, श्वेता सोनी, विजय यादव, शैलेंद्र यादव, अमितेश आर्य, मनोहर मोहले, विश्वधर सिंह, रमेश बुनकर, अमित कश्यप, प्रहलाद यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने SIR से संबंधित अपनी शंकाओं का समाधान भी प्राप्त किया तथा आगामी दिनों में बूथ स्तर पर सक्रिय होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने कुशलतापूर्वक किया। सभी अतिथियों ने यह विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ SIR प्रक्रिया को सफल बनाएंगे और लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती की मांग, कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच शासकीय विभागों में कर्मचारियों की कमी…

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

मुंगेली— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!