अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भाजपा मुंगेली की कार्यशाला, सुशासन और महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

मुंगेली। पुण्यश्लोका महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मुंगेली द्वारा जिला भाजपा कार्यालय, अटल परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई।
मुख्य वक्ता एवं छत्तीसगढ़ शासन के क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई का 26 वर्षों का शासन न्याय, जनकल्याण और राजव्यवस्था का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई के शासनकाल में कभी अकाल नहीं पड़ा क्योंकि उन्होंने कृषि, पर्यावरण और जनता के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने उन्हें महिला सशक्तिकरण की प्रतीक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी तुलना की। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में अहिल्याबाई के योगदान को नजरअंदाज किया गया, जबकि भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक सत्य को सामने लाने का कार्य किया है। उन्होंने रानी अहिल्याबाई द्वारा मंदिर निर्माण, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के कार्यों को प्रेरणादायी बताया।
जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी महारानी अहिल्याबाई की नीतियों का ही अनुकरण कर रहे हैं। उन्होंने रानी के न्यायप्रिय और संवेदनशील शासन की सराहना करते हुए उन्हें सामाजिक मर्यादा और युद्धकला में निपुण बताया। कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने महारानी अहिल्याबाई के सामाजिक समरसता, विधवा विवाह को प्रोत्साहन, महिलाओं की शिक्षा, पंचायती राज, अस्पृश्यता निवारण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण जैसे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि 18वीं सदी में किए गए उनके कार्य आज के शासन के लिए मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा सिंह ने किया एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम की सह संयोजक एवं जिला पंचायत सभापति अम्बालिका साहू ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक विक्रम मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, द्वारिका जायसवाल, अंजना दास, अनिता साहू, रत्ना काठले, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा सहित जिले के सभी 11 मंडलों के महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने की देर रात गश्त, लापरवाही पर थाना प्रभारी को नोटिस – मुस्तैद जवानों को मिला नगद पुरस्कार

मुंगेली – जिले की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने 04 जून की देर रात खुद सड़क पर उतरकर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में…

विकसित कृषि संकल्प अभियान’ शिविर में जनमन पत्रिका का किया गया वितरण

मुंगेली —  जिले में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ अंतर्गत मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम गीधा में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन मासिक पत्रिका तथा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!