सेतगंगा मंडल में भाजपा संगठन का विस्तार, ऋतुराज सिंह परिहार बने महामंत्री — कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को मजबूती देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी द्वारा आज सेतगंगा मंडल के कार्यकर्ताओं की नई नियुक्तियां की गईं। इस क्रम में युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ता ऋतुराज सिंह परिहार को सेतगंगा युवा मोर्चा मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया तथा पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि ऋतुराज सिंह परिहार लंबे समय से सामाजिक और वैचारिक संगठनों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठनों में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। संगठन में उनकी सक्रियता, कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने नियुक्ति के अवसर पर कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा का हमेशा सम्मान किया जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऋतुराज सिंह परिहार अपने अनुभव और ऊर्जा के दम पर सेतगंगा मंडल में संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त महामंत्री ऋतुराज सिंह परिहार ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के विचारों को आम जनता तक पहुंचाना, कार्यकर्ताओं को संगठित रखना और क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। इस नियुक्ति के बाद सेतगंगा मंडल के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की। कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भाजपा और अधिक सशक्त होकर उभरेगी। गौरतलब है कि भाजपा लगातार अपने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप रही है। सेतगंगा मंडल में की गई यह नियुक्ति भी उसी कड़ी का हिस्सा मानी जा रही है, जिससे पार्टी की पकड़ क्षेत्र में और मजबूत होगी।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

भीषण गर्मी में राहत: राजेंद्र वार्ड में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, पार्षद प्रतिमा कोसले की पहल

मुंगेली— भीषण गर्मी के बीच शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है, ऐसे में नगर पालिका क्षेत्र के राजेंद्र वार्ड के निवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई…

एंड्रूज वार्ड में श्रम शिविर का आयोजन, 35 श्रमिकों के बने कार्ड

मुंगेली, 02 अप्रैल 2026। नगर पालिका क्षेत्र के एंड्रूज वार्ड में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए पंजीयन शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर जय राम साहू के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!