मुंगेली में भाजपा की प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की उपलब्धियों का किया बखान

कांग्रेस के 60 साल पर मोदी सरकार के 11 साल भारी : शिवरतन शर्मा

मुंगेली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी बताते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि “मोदी सरकार का एक-एक दिन अंत्योदय की साधना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सिद्ध करने का प्रतीक है।” वे प्रेस क्लब मुंगेली के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित भाजपा की प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, “आर्थिक मोर्चे पर भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव प्राप्त किया है और अब जर्मनी को पछाड़ते हुए तीसरे स्थान की ओर बढ़ रहा है।” उन्होंने मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल परियोजना, अनुच्छेद 370 की समाप्ति, महिला आरक्षण कानून, तीन तलाक पर रोक, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, नेशनल वॉर मेमोरियल, और इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापना को ऐतिहासिक निर्णय बताया।
पूर्व विधायक ने कहा कि “मोदी सरकार की हर योजना के केन्द्र में जनकल्याण है। बीते 11 वर्षों में न केवल सीमाएं सुरक्षित हुई हैं बल्कि देश की अर्थव्यवस्था, तकनीक और सामाजिक ढांचा भी मजबूत हुआ है।” उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 03 करोड़ आवासों का निर्माण हुआ है, जिनमें 02 करोड़ ग्रामीण और 01 करोड़ शहरी क्षेत्र के लिए हैं। रेल परियोजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कटघोरा-मुंगेली-डोंगरगढ़ रेल लाइन का कार्य जल्द शुरू होगा और बरेला पुल की मरम्मत शीघ्र पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि डीएपी खाद की कमी को विकल्पों के माध्यम से दूर किया जाएगा। शिवरतन शर्मा ने स्पष्ट कहा कि “छत्तीसगढ़ का निर्माण भाजपा ने किया है और हमने ही इसे संवारा है। किसान खुशहाल हुआ है, सड़कों का जाल बिछा है, और आम नागरिकों को अपने घर का सपना साकार करने का अवसर मिला है।” उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के विकसित भारत के विजन को साकार करने में छत्तीसगढ़ की भूमिका अहम रही है और आगे भी रहेगी। युक्तियुक्तकरण पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच भ्रम फैला रही है, जबकि भाजपा का उद्देश्य संसाधनों का समुचित और न्यायसंगत उपयोग सुनिश्चित करना है।” इस मौके पर मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, गिरीश शुक्ला, जिला महामंत्री गुरमीत सलुजा और जिला मीडिया प्रभारी सुनील पाठक भी उपस्थित थे।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती की मांग, कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच शासकीय विभागों में कर्मचारियों की कमी…

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

मुंगेली— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!