मुख्यमंत्री ने मिस इंडिया यूनिवर्स 2025 विजेता दामिनी देवांगन को किया सम्मानित

गोवा में आयोजित ब्यूटी पेजेंट में छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास

मुंगेली-बिलासपुर– पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में रविवार को आयोजित प्रदेश देवांगन समाज के देवांगन महाकुंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विशिष्ट उपलब्धियों के लिए समाज के प्रतिभाशाली सदस्यों को सम्मानित किया। इस अवसर पर करही बाजार बलोदा बाजार निवासी और हाल ही में मिस इंडिया यूनिवर्स 2025 का खिताब जीतने वाली दामिनी देवांगन को मुख्यमंत्री ने शॉल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दामिनी ने गोवा स्थित कैंडोलिम बीच होटल सोनेस्त में आयोजित नेशनल टैलेंट ब्यूटी पेजेंट शो में यह गौरव हासिल किया, जिसमें देशभर से आई प्रतिभाओं ने भाग लिया था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल करही बाजार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में हर्ष और गौरव की लहर है।

“उड़ान जरूरी है” – जुनून और आत्मविश्वास की मिसाल बनीं दामिनी

सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन ने बताया कि दामिनी ने अपने जुनून, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा, “कुछ बड़ा करने का जज़्बा ही इंसान को आगे ले जाता है।” दामिनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता नारायण देवांगन और श्रीमती सरस्वती देवांगन को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और समर्थन किया। मॉडलिंग के साथ-साथ दामिनी अब अभिनय और फिल्म जगत के साथ साथ फैशन इंडस्ट्री मे भी अपनी पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। दामिनी की यह उपलब्धि आने वाली युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, और उन्होंने सिद्ध कर दिया है कि संकल्प और प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

  • Jay Johar

    The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

    Related Posts

    शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती की मांग, कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच शासकीय विभागों में कर्मचारियों की कमी…

    केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

    मुंगेली— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!