मुंगेली— शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा के नेतृत्व में 02 अक्टूबर, गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी और शास्त्री जी की प्रतिमा पर फूलमाल अर्पित कर एवं अगरबत्ती जलाकर की गई। इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों के त्याग, बलिदान और उनके आदर्शों को स्मरण किया गया। उपस्थित जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम” गाकर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजीत बनर्जी, पूर्व मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, जिलाध्यक्ष सेवा दल दिलीप बंजारा, वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव, महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला यादव, संजय जायसवाल, अभिलाष सिंह, वीरेंद्र पौराणिक, संजय ठाकुर, संजय चंदेल, नीरज यादव, श्रीनिवास सिंह, निधि पौराणिक, अनीता विश्वकर्मा, श्रवण सोनकर, कुलदीप पाटले, दादू मल्लाह, विष्णु खांडे, राम तलरेजा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि गांधी-शास्त्री के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा में कार्यरत रहेंगे।




















































