कलेक्टर ने बांकी व पेंडाराकापा में सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा

एनएच-130 ए और ग्रामीण विकास कार्यों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार

मुंगेली —- कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मुंगेली विकासखंड के ग्राम बांकी, जैतपुरी, पेंडाराकापा, नुनियाकछार, जमहा तथा राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र का सघन निरीक्षण कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण, शिक्षा, आंगनबाड़ी, स्वच्छता एवं अन्य अधोसंरचना कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया और गुणवत्ता में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। कलेक्टर ने नुनियाकछार एनीकट के निरीक्षण के दौरान सूचना बोर्ड नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। एप्रोच रोड में उचित ढलान नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और आवश्यक सुधार कार्य तथा शेष कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम बांकी में नव-निर्मित सड़क की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर तत्काल सड़क का सैंपल लेकर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया तो सड़क को उखाड़कर पुनः निर्धारित मानकों के अनुसार निर्माण कराया जाए। इसी क्रम में कलेक्टर ने ग्राम पेंडाराकापा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित नई सड़क का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा कार्य में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने एनएच-130ए मुंगेली बायपास (बाघामुड़ा से गीधा) तक निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और एनएच के ईई से कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिग्रहित भूमि के मुआवजा वितरण की स्थिति की समीक्षा की तथा शेष किसानों से शीघ्र शपथपत्र (एफिडेविट) प्राप्त करने के निर्देश दिए। चातरखार क्षेत्र में सड़क की स्थिति पर असंतोष जताते हुए अधिक धूल उड़ने की स्थिति में नियमित रूप से पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास अवैध रूप से डंप की गई निजी गिट्टी एवं रेत को जब्त कर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त, मुंगेली नगर पालिका सीएमओ को मुंगेली से पंडरिया मार्ग के दोनों ओर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने निर्देशित किया। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती की मांग, कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच शासकीय विभागों में कर्मचारियों की कमी…

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

मुंगेली— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!