
मुंगेली। जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके योगदानों को स्मरण किया।कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश में आधुनिक विकास की आधारशिला रखी। युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देना, पंचायती राज अधिनियम लागू करना और संचार क्रांति की नींव रखना उनके दूरदर्शी नेतृत्व की पहचान है। उन्होंने कहा कि उनका योगदान देश की प्रगति में सदैव अमिट रहेगा। इस कार्यक्रम में आगामी 26 मई को आयोजित होने वाली “संविधान बचाओ रैली” की रूपरेखा भी तय की गई। जिला स्तरीय इस रैली में संविधान की मूल भावना की रक्षा हेतु आम जनता को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर घनश्याम वर्मा के साथ थानेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उर्मिला यादव, दिलीप बंजारा, जिला उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह, संजय यादव, राजेंद्र यादव, इंद्रजीत कुर्रे, सूरज यादव, जलेश यादव, रमेश राजपूत और अभिषेक यादव सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने की शपथ ली।

