शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती की मांग, कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच शासकीय विभागों में कर्मचारियों की कमी को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने चिंता व्यक्त की है। संघ के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव के नेतृत्व में कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपकर शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती किए जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया है कि शासन द्वारा प्रदेश में लगातार नए अनुविभाग, तहसील, उपतहसील तथा अन्य शासकीय कार्यालय शुरू किए जा रहे हैं, लेकिन इन कार्यालयों में निर्धारित सेटअप के अनुसार कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। इसके कारण पहले से कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक दबाव बढ़ता जा रहा है।
संघ ने यह भी उल्लेख किया है कि वर्ष 2026-27 में अधिकांश विभागों में बड़ी संख्या में कर्मचारी सेवानिवृत्त होने वाले हैं। यदि समय रहते नई भर्तियां नहीं की गईं तो शासकीय कार्यालयों में कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। कर्मचारियों की कमी के चलते कई विभागों में अधिकारी और कर्मचारी अपने सहयोग के लिए गैर सरकारी व्यक्तियों को कार्यालय में रखकर उनसे शासकीय कार्य करवा रहे हैं, जो कि प्रशासनिक दृष्टि से उचित नहीं माना जा सकता।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने शासन से मांग की है कि वर्तमान सेटअप के अनुसार सभी शासकीय कार्यालयों और विभागों में शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि शासकीय कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके और कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यभार को कम किया जा सके।
इस संबंध में संघ के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव द्वारा सचिव, छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव वित्त विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग (कर्मचारी कल्याण शाखा) के नाम कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया है। संघ ने उम्मीद जताई है कि शासन कर्मचारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करेगा।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

मुंगेली— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र…

महिला दिवस पर रायपुर में लखपति दीदी संवाद मुंगेली की महिलाओं ने साझा की सफलता की कहानी

समूह की ताकत से बनीं लखपति दीदी- श्रीमती उषा श्रीवास मुंगेली 08 मार्च 2026// अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लखपति दीदी संवाद कार्यक्रम का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!