महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी पूरी तरह नि:शुल्क, 30 जून तक कराएं अपडेट

मुंगेली 06 अप्रैल 2026// कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर के निर्देश पर यह प्रक्रिया दो चरणों में पूर्ण की जा रही है। प्रथम चरण में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़े उन हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूरा किया गया, जिनका पहले सत्यापन नहीं हुआ था। अब द्वितीय चरण में योजना के शेष सभी हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराया जा रहा है। हितग्राही अपने नजदीकी सीएससी (CSC) केंद्रों में जाकर 30 जून तक ई-केवाईसी करवा सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। किसी भी पीएससी/सीएससी ऑपरेटर द्वारा हितग्राहियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रशासन ने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण कराएं, ताकि योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

सात गांवों के पदाधिकारियों का नहीं मिल रहा सहयोग, देवांगन समाज की पहल अटकी

मुंगेली— देवांगन समाज कल्याण समिति द्वारा विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा संकलन एवं पुस्तक प्रकाशन की पहल को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। समिति द्वारा सात गांवों के…

जिला चिकित्सालय मुंगेली में थायरॉयड सर्जरी सफल, मरीज स्वस्थ

मुंगेली 06 अप्रैल 2026// जिला चिकित्सालय मुंगेली में एक जटिल थायरॉयड सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरीज मधु यादव ने 18 मार्च 2026 को बाह्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!