मुंगेली– जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के महामंत्री संजय यादव ने 26 जनवरी 2026 के पावन अवसर पर जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन भारत के संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है।
संजय यादव ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। यह दिन हमें हमारे कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है, ताकि हम लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक मजबूत करें तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखें।
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग और संघर्ष के कारण ही आज हम एक सशक्त लोकतांत्रिक राष्ट्र में जीवन व्यतीत कर पा रहे हैं। संविधान की भावना ही भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाती है। महामंत्री संजय यादव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे संविधान की मूल भावना को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और आपसी सहयोग ही मजबूत भारत की पहचान है। संजय यादव ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे गणतंत्र दिवस को गरिमा, उत्साह और सम्मान के साथ मनाएं तथा देश की प्रगति और समृद्धि के लिए एकजुट होकर कार्य करें।



















































