एंड्रूज वार्ड में श्रम शिविर का आयोजन, 35 श्रमिकों के बने कार्ड

मुंगेली, 02 अप्रैल 2026। नगर पालिका क्षेत्र के एंड्रूज वार्ड में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए पंजीयन शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर जय राम साहू के निवास के पास सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक संचालित हुआ। शिविर में हितग्राहियों ने भाग लिया, जिनमें से 35 श्रमिकों के श्रमिक कार्ड बनाकर उन्हें शासन की विभिन्न श्रम कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल की गई। साथ ही उपस्थित नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस आयोजन की पहल वार्ड पार्षद रोशन सोनी द्वारा की गई, जिसकी वार्डवासियों ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। इस अवसर पर पार्षद रोशन सोनी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि आमजन को योजनाओं से जोड़ना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह शिविर श्रमिकों को जागरूक करने और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हुआ।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

भीषण गर्मी में राहत: राजेंद्र वार्ड में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, पार्षद प्रतिमा कोसले की पहल

मुंगेली— भीषण गर्मी के बीच शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है, ऐसे में नगर पालिका क्षेत्र के राजेंद्र वार्ड के निवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई…

सेतगंगा मंडल में भाजपा संगठन का विस्तार, ऋतुराज सिंह परिहार बने महामंत्री — कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को मजबूती देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी द्वारा आज सेतगंगा मंडल के कार्यकर्ताओं की नई नियुक्तियां की गईं। इस क्रम में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!