सात गांव देवांगन समाज कल्याण समिति की मासिक बैठक संपन्न

बिलासपुर-मुंगेली —- सात गांव देवांगन समाज कल्याण समिति, जिला बिलासपुर की मासिक बैठक विगत दिन 14 फरवरी 2026 को परमेश्वरी भवन रानीगांव में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में समाज के विभिन्न ग्राम व नगर इकाइयों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में समाज संगठन को और अधिक मजबूत बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति द्वारा वर्ष 2025 की सदस्यता शुल्क जमा करने का निर्णय लिया गया। इसके अंतर्गत बिलासपुर, तखतपुर, रानीगांव, गनियारी, लखराम एवं लोफंदी इकाइयों ने शुल्क जमा किया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक ग्राम एवं नगर इकाई में परमेश्वरी युवा संगठन एवं महिला संगठन का गठन कर दो माह के भीतर सूची जिला संगठन को प्रेषित की जाएगी।
समाज हित में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के तहत प्रत्येक इकाई द्वारा सामाजिक जनगणना एवं सदस्यता सूची तैयार कर भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके माध्यम से समाज के सभी परिवारों का व्यवस्थित विवरण तैयार किया जाएगा। इसके अलावा, अरपाचल को बिलासपुर नगर इकाई से अलग इकाई बनाने के संबंध में सहमति पत्र भेजने का भी निर्णय लिया गया। समिति ने सभी इकाइयों से अपील की कि बैठक में लिए गए निर्णयों को समाज के सदस्यों के बीच साझा कर शीघ्र अमल सुनिश्चित किया।
बैठक का समापन समाज संगठन की एकता एवं विकास के संकल्प के साथ किया गया।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती की मांग, कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच शासकीय विभागों में कर्मचारियों की कमी…

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

मुंगेली— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!