मुंगेली—राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कश्यप, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रभारी कुमार राज कश्यप तथा प्रदेश अध्यक्ष धरम भार्गव के निर्देशानुसार 10 दिसंबर को मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मुंगेली के सभी पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस के अवसर पर वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया तथा फल, स्वल्पाहार वितरित कर केक काटकर कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष दीपक पात्रे, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मारखंडे, महिला जिलाध्यक्ष शैलेजा जूलियस, व्यापारी जिलाध्यक्ष मेलाराम साहू, व्यापारी जिलाउपाध्यक्ष तुकाराम साहू, जिलामंत्री श्यामा खांडे, जिला उपाध्यक्ष सीमा कश्यप, जिला महामंत्री भारती कश्यप, जिला संगठन मंत्री अशोकी घिर्रे, उप संगठन मंत्री नीतू सिंह, जिला संगठन सचिव मनोज कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष मुंगेली दशंत सिंह बंजारे सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन जिला मीडिया प्रभारी रूपेंद्र भारती द्वारा किया गया।




















































