नवाचार से जल संकट पर काबू: पार्षद रोशन सोनी की पहल बनी मिसाल

मुंगेली— गर्मी के बढ़ते प्रभाव के साथ शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है, लेकिन एंड्रुज वार्ड से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल सामने आई है। वार्ड के पार्षद रोशन सोनी ने वर्षों से बंद पड़े एक पुराने बोर को पुनर्जीवित कर जल संकट के समाधान की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है। पार्षद सोनी द्वारा पुराने बोर की सफाई, फिनिशिंग और गहराई बढ़ाने का कार्य कराया गया, जिससे उसमें पुनः जल स्रोत सक्रिय हो गया। इस पहल से वार्ड में पानी की समस्या काफी हद तक कम हो गई है और लोगों को राहत मिली है। इस कार्य की विशेषता यह रही कि बिना नया बोर खुदवाए ही पुराने संसाधन का उपयोग किया गया, जिससे न केवल प्रशासन का राजस्व बचा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बेहतर उदाहरण स्थापित हुआ। स्थानीय नागरिकों ने पार्षद की इस पहल की खुले दिल से सराहना की। वार्डवासियों का कहना है कि रोशन सोनी ने जनहित में कार्य करते हुए उनकी सबसे बड़ी समस्या का समाधान किया है।
इस नवाचारपूर्ण पहल की चर्चा अब पूरे शहर में हो रही है और यह अन्य वार्डों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। पार्षद रोशन सोनी ने कहा कि बिना आवश्यकता के जगह-जगह नई खुदाई करने के बजाय पुराने और बंद पड़े बोरों की जांच कर उन्हें पुनर्जीवित करना चाहिए। उन्होंने सभी वार्डों से इस पहल को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि “जल सीमित संसाधन है, हम इसे बना नहीं सकते, लेकिन संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

भीषण गर्मी में राहत: राजेंद्र वार्ड में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, पार्षद प्रतिमा कोसले की पहल

मुंगेली— भीषण गर्मी के बीच शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है, ऐसे में नगर पालिका क्षेत्र के राजेंद्र वार्ड के निवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई…

एंड्रूज वार्ड में श्रम शिविर का आयोजन, 35 श्रमिकों के बने कार्ड

मुंगेली, 02 अप्रैल 2026। नगर पालिका क्षेत्र के एंड्रूज वार्ड में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए पंजीयन शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर जय राम साहू के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!