मुंगेली— प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी समन्वय कला संगीत महाविद्यालय मुंगेली के तत्वावधान में 06 एवं 07 दिसंबर 2025 को संगीत की विभिन्न विधाओं की प्रायोगिक परीक्षाएँ आयोजित की गईं। परीक्षा में कक्षा प्रारंभिक से 21, प्रवेशिका प्रथम से 19 तथा प्रवेशिका पूर्ण से 17 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षार्थियों की परीक्षा लेने के लिए कोनी, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पहुँचे गंधर्व विश्वविद्यालय मंडल मिरज, मुंबई द्वारा अधिकृत परीक्षक गोरेलाल की देवांगन ने गायन, वादन एवं हारमोनियम विषय पर विद्यार्थियों की गहन परीक्षा ली। इस अवसर पर संस्था प्रमुख एवं केंद्र अध्यक्ष पंडित रविशंकर शर्मा, उपाध्यक्ष नीलकंठ तिवारी, सचिव एवं तबला विद्या के शिक्षक सतपाल सिंह मक्कड़, गोविंद सिंह मक्कड़, गायन प्रशिक्षक अब्दुल अज़ीज़ सहित रतनपुर, लोरमी, नवागढ़, बेमेतरा, बोडला एवं कवर्धा क्षेत्र के विद्यार्थी एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे। इसी क्रम में आगामी 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को मध्यम प्रथम से विशारद पूर्ण तक गायन तथा प्रारंभिक से विशारद पूर्ण तक तबला की प्रायोगिक परीक्षाएँ आयोजित की जाएँगी। संस्था के अध्यक्ष पंडित रविशंकर शर्मा ने बताया कि सत्र 2026–27 हेतु सभी विषयों में प्रवेश 01 जनवरी से प्रारंभ होंगे।




















































