भीषण गर्मी में राहत: राजेंद्र वार्ड में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, पार्षद प्रतिमा कोसले की पहल

मुंगेली— भीषण गर्मी के बीच शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है, ऐसे में नगर पालिका क्षेत्र के राजेंद्र वार्ड के निवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। वार्ड पार्षद श्रीमती प्रतिमा रवि कोसले की पहल पर वार्ड में नया मोटर बोर एवं पाइप लाइन रिपेयरिंग कार्य शुरू किया गया है, जिससे लोगों को जल्द ही स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सकेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पार्षद द्वारा अपने वार्ड में पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए मोटर बोर खनन एवं फिटिंग सामग्री के लिए अनुशंसा राशि प्रदान की गई है। इसके तहत पाइप लाइन सुधार, मोटर पंप स्थापना सहित आवश्यक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि गर्मी के इस कठिन समय में पानी के लिए भटकना पड़ता था, लेकिन अब इस कार्य से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वार्डवासियों ने पार्षद की इस पहल की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। पार्षद श्रीमती प्रतिमा रवि कोसले ने कहा कि वार्डवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे कार्य लगातार किए जाते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि गर्मी के मौसम में जल संकट को देखते हुए इस प्रकार के कार्य लोगों के लिए बेहद जरूरी साबित हो रहे हैं।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

एंड्रूज वार्ड में श्रम शिविर का आयोजन, 35 श्रमिकों के बने कार्ड

मुंगेली, 02 अप्रैल 2026। नगर पालिका क्षेत्र के एंड्रूज वार्ड में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए पंजीयन शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर जय राम साहू के…

सेतगंगा मंडल में भाजपा संगठन का विस्तार, ऋतुराज सिंह परिहार बने महामंत्री — कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को मजबूती देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी द्वारा आज सेतगंगा मंडल के कार्यकर्ताओं की नई नियुक्तियां की गईं। इस क्रम में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!