मुंगेली। नगर के सामुदायिक भवन, पुराना बस स्टैंड मुंगेली में शुक्रवार को अजय एवं प्रतिक्षा रावत के प्रथम पुत्र रत्न प्राप्ति के शुभ अवसर पर आयोजित केक सेरेमनी एवं प्रीतिभोज कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर एवं आसपास क्षेत्र के परिजन, मित्रगण एवं शुभचिंतक शामिल हुए। सभी अतिथियों ने नवजात शिशु को आशीर्वाद प्रदान करते हुए परिवार को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर खुशियां मनाई गईं तथा उपस्थित जनों के लिए भोजन की सुंदर व्यवस्था की गई थी। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण उत्सवमय बना रहा। परिवारजनों ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अवसर उनके लिए अत्यंत भावुक एवं आनंददायक रहा। समारोह का आयोजन रावत परिवार द्वारा किया गया, जिसमें दादी विमला रावत, बड़े पापा लक्ष्मीनारायण रावत एवं अन्य परिजनों की विशेष भूमिका रही। यह जानकारी ठेकेदार संघ के उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन ने दिया।





















































