जिला चिकित्सालय मुंगेली में थायरॉयड सर्जरी सफल, मरीज स्वस्थ

मुंगेली 06 अप्रैल 2026// जिला चिकित्सालय मुंगेली में एक जटिल थायरॉयड सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरीज मधु यादव ने 18 मार्च 2026 को बाह्य रोग विभाग में कान, नाक एवं गला विशेषज्ञ डॉ. कमलेश सत्यपाल को दिखाया था। मरीज के गले के नीचे एक ओर सूजन थी, जो लगातार बढ़ रही थी। डॉक्टर द्वारा आवश्यक जांच कराने पर थायरॉयड में गठान (नोड्यूल) पाए जाने की पुष्टि हुई। चिकित्सकीय परामर्श के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। 27 मार्च 2026 को डॉ. कमलेश सत्यपाल, डॉ. राजेश कुमार बेलदार एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक सर्जरी कर थायरॉयड की गठान को निकाल दिया गया। यह ऑपरेशन थायरॉयडेक्टॉमी (Thyroidectomy) के अंतर्गत किया गया। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति सामान्य और स्वास्थ्य में निरंतर सुधार बताया जा रहा है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम.के. राय ने इस सफल ऑपरेशन के लिए पूरी टीम की सराहना की। वहीं, मरीज एवं उनके परिजनों ने डॉक्टरों एवं अस्पताल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

सात गांवों के पदाधिकारियों का नहीं मिल रहा सहयोग, देवांगन समाज की पहल अटकी

मुंगेली— देवांगन समाज कल्याण समिति द्वारा विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा संकलन एवं पुस्तक प्रकाशन की पहल को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। समिति द्वारा सात गांवों के…

महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी पूरी तरह नि:शुल्क, 30 जून तक कराएं अपडेट

मुंगेली 06 अप्रैल 2026// कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!