नगर पालिका मुंगेली के प्रभारी लिपिक आनंद निषाद पर मनमानी का आरोप

मुंगेली–– नगर पालिका मुंगेली में पदस्थ कर्मचारियों के मनमाने रवैये से आमजन त्रस्त हो चुके हैं। हाल ही में नगर पालिका के प्रभारी लिपिक (राजस्व शाखा) आनंद निषाद पर एक नागरिक के साथ अभद्र व्यवहार करने और समस्या के समाधान से बचने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों एक आम नागरिक अपनी समस्या लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान प्रभारी लिपिक आनंद निषाद ने समस्या सुनने के बजाय नागरिक से पहचान पत्र दिखाने की शर्त रख दी। जब नागरिक ने आपत्ति जताई, तो उनके साथ बहस और अप्रिय व्यवहार किया गया। नगरवासियों का कहना है कि नगर पालिका कार्यालय में आए दिन इस तरह की स्थिति बन रही है। कर्मचारी जिम्मेदारियों से बचने के लिए टालमटोल करते हैं और जनता को परेशान करते हैं। छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी नागरिकों को हफ्तों चक्कर लगाने पड़ते हैं। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका में पारदर्शिता और जवाबदेही का अभाव है। कर्मचारियों की मनमानी पर अधिकारियों की चुप्पी से यह भी संकेत मिलता है कि कहीं न कहीं इस पूरे मामले में मिलीभगत है।

जनता की मांग

शहरवासियों ने जिला प्रशासन और कलेक्टर से अपील की है कि नगर पालिका के कर्मचारियों, विशेषकर प्रभारी लिपिक आनंद निषाद के विरुद्ध जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही नगर पालिका की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को समय पर सुविधा और अधिकार मिल सके।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

प्रमुख मार्गों में प्रवेश द्वार निर्माण कार्य का शुभारंभ

नपाध्यक्ष रोहित शुक्ला ने की शुरुआत, मुंगेली में होगा बड़े शहरों जैसी सौंदर्यीकरण की पहचान मुंगेली– शहर के प्रवेश मार्गों को आकर्षक रूप देने एवं नगर को आधुनिक स्वरूप प्रदान…

रामशरण यादव को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी की सौपी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन में हुआ दायित्व विस्तार, मीडिया-आईटी व सोशल मीडिया में नई नियुक्तियाँ मुंगेली– भारतीय जनता पार्टी मुंगेली जिला संगठन में संगठनात्मक विस्तार के तहत महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!