अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव 9 जून को मुंगेली दौरा में

मुंगेली— अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव सोमवार, 09 जून 2025 को भिलाई, लोरमी और मुंगेली में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विधायक यादव सुबह 9 बजे सबसे पहले भिलाई के खुर्सीपार स्थित निर्माणाधीन गारमेंट फैक्ट्री का निरीक्षण करेंगे, जहां वे कार्य की प्रगति और स्थानीय रोजगार की संभावनाओं का जायजा लेंगे। इसके पश्चात वे सुबह 10 बजे भिलाई सेक्टर-5 कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। यहाँ संगठनात्मक चर्चा और आगामी रणनीतियों पर संवाद की संभावना है। सुबह 11 बजे, वे कलेक्टर जनदर्शन में शामिल होकर जनता की समस्याएं सुनेंगे और समाधान हेतु प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करेंगे। दोपहर 02 बजे, विधायक यादव लोरमी में आयोजित संविधान बचाओ रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। दोपहर 3:30 बजे, वे मुंगेली पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। विधायक यादव का यह दौरा पार्टी के सांगठनिक सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण लोरमी,मुंगेली और पथरिया में होंगे। उक्त जानकारी जिला महामंत्री संगठन एवं प्रशासन संजय यादव ने दिया।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती की मांग, कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच शासकीय विभागों में कर्मचारियों की कमी…

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

मुंगेली— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!