मुंगेली की क्वीन भारती ताम्रकार के वैवाहिक जीवन में प्रवेश पर जिलेवासियों ने दी शुभकामनाएं

मुंगेली— मुंगेली जिले की कला और संस्कृति की पहचान बन चुकी भारती ताम्रकार ने अब अपने जीवन के एक नए चरण—वैवाहिक जीवन—में प्रवेश कर लिया है। इस पावन अवसर पर जिले भर के कला प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और उनके चाहने वालों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है। भारती ताम्रकार को ‘मुंगेली की क्वीन’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपनी कला, अभिनय और समर्पण के बल पर स्थानीय एल्बम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में एक विशिष्ट स्थान बनाया है। उनका अभिनय सफर उस समय चर्चा में आया जब उन्होंने “शुक्रवार के भारथे मुंगेली बाजार” जैसे चर्चित एल्बम में प्रमुख भूमिका निभाई। यह एल्बम न केवल जिले में बल्कि आसपास के अंचलों में भी बेहद लोकप्रिय हुआ था। उस एल्बम में भारती का किरदार दर्शकों के दिलों में आज भी जीवंत है। भारती ने अपनी अभिनय यात्रा के माध्यम से मुंगेली जिले की लोकसंस्कृति, रहन-सहन, परंपराएं और सामाजिक पहलुओं को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके एल्बमों के माध्यम से छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा मिला है और नई पीढ़ी को अपनी मिट्टी से जुड़ने की प्रेरणा भी मिली है। जिले के सांस्कृतिक मंचों से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक, भारती ताम्रकार ने निरंतर सक्रिय रहकर महिला सशक्तिकरण, लोककला संरक्षण और स्थानीय कलाकारों को पहचान दिलाने के लिए कार्य किया है। वह हमेशा युवाओं को प्रोत्साहित करने वाली एक प्रेरणास्त्रोत रही हैं। उनके वैवाहिक जीवन में प्रवेश की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया और कला जगत में शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। साथी कलाकारों, निर्देशकों, संगीतकारों, समाजसेवियों और प्रशंसकों ने उन्हें उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए हार्दिक बधाइयां दीं। जिले के वरिष्ठ संगीत निर्देशक टीकाराम साहू ने कहा, “भारती ताम्रकार ने मुंगेली की लोकसांस्कृतिक पहचान को जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाया है। उनका विवाह उनके व्यक्तिगत जीवन का सुखद मोड़ है, और हम सब उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।” भारती ताम्रकार की यह नई यात्रा प्रेम, समर्पण और विश्वास की नींव पर टिके एक सफल वैवाहिक जीवन की ओर अग्रसर हो—इसी कामना के साथ मुंगेली की जनता उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रही है। इस अवसर पर सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन मुंगेलिहा, सोशल मीडिया क्वीन ऋषिका साहू, महेंदी ताम्रकार सहित ताम्रकार की इष्टमित्र मौजूद रही।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

मुंगेली पंजाब नेशनल बैंक के खिलाफ गंभीर आरोप, लोन स्वीकृति में टालमटोल और अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया

मुंगेली— जिले में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मुंगेली निवासी एक युवक ने बैंक प्रबंधन, विशेषकर शाखा प्रबंधक पर गंभीर…

जिले में डोर-टू-डोर सर्वे प्रारंभ, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

मुंगेली जिले में 1 मई से जनगणना-2027 के प्रथम चरण का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी  कुन्दन कुमार के निर्देशन में सभी चार्ज क्षेत्रों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!