कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष संजय यादव का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी शुभकामनाएं

मुंगेली–  जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं यादव समाज के वरिष्ठ नेता संजय यादव का जन्मदिन नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं यादव समाज के सदस्यों ने एकत्रित होकर केक काटा और उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा, जहां समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर संजय यादव को उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा जनसेवा के लिए समर्पित रहते हैं और आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर रहते हैं। इस दौरान संजय यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से, फोन कॉल के जरिए एवं अन्य संचार माध्यमों से लगातार शुभकामनाएं और आशीर्वाद संदेश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने सभी शुभचिंतकों, मित्रों एवं समर्थकों के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर मिली शुभकामनाएं, स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए अमूल्य हैं, जिन्हें वे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह का स्नेह और समर्थन उन्हें समाज सेवा के लिए और अधिक प्रेरित करता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ जुटे रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे और एकजुटता का संदेश भी दिया। सभी ने मिलकर संजय यादव के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह जानकारी सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन द्वारा साझा की गई।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

जिले के ग्राम रिवापार में यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न,  शिक्षा व आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर – संजय यादव

मुंगेली- जिले के ग्राम रिवापार में यादव समाज जिला मुंगेली द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की…

सात गांवों के पदाधिकारियों का नहीं मिल रहा सहयोग, देवांगन समाज की पहल अटकी

मुंगेली— देवांगन समाज कल्याण समिति द्वारा विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा संकलन एवं पुस्तक प्रकाशन की पहल को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। समिति द्वारा सात गांवों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!