
मुंगेली । सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में मुंगेली नगर स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल ने एक बार फिर अपनी गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। विद्यालय की छात्रा साक्षी देवांगन ने कक्षा 12वीं में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में अव्वल स्थान प्राप्त किया, वहीं कक्षा 10वीं में राशि जैन ने 92.6 प्रतिशत अंक अर्जित किए। विद्यालय का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, वहीं कक्षा 12वीं में 94 प्रतिशत छात्र सफल घोषित हुए। यह परिणाम संस्था के शिक्षण स्तर और छात्रों की मेहनत का प्रमाण है।
कक्षा 10वीं के टॉपर्स:
राशि जैन – 92.6%
मो. शादाब – 88.4%
अनुष्का सिंह – 87%
नियति शुक्ला – 84.8%
फाल्गुनी कोशले – 84.8%
अभय सिंह राठौर – 84.6%
डेल्सी वाधवा – 84%
मधुमिता द्विवेदी – 84%
दर्शील महिलांगे – 83.6%
जलज मिश्रा – 81%
कक्षा 12वीं के टॉपर्स:
साक्षी देवांगन – 95.2%
अर्पित कौर टुटेजा – 89.4%
प्रथम शुक्ला – 88%
माही साहु – 83.8%
सम्यक् जैन – 82%
हर्षि वाधवा – 80%
विश्वजीत सोनी – 79.2%
श्रुति शुक्ला – 77.6%
अभिषेक त्रिपाठी – 74.8%
अभय कश्यप – 73.2%
छात्रों के इस शानदार प्रदर्शन पर स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों एवं पूरे नगर में हर्ष की लहर है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डा. जी.एस.पटनायक,निदेशक लेखा पटनायक, दिव्या पटनायक एवं प्राचार्य शुभेंदु मंडल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि अनुशासित शिक्षण, योग्य शिक्षक एवं निरंतर परिश्रम का परिणाम हमेशा गौरवपूर्ण होता है।
प्राचार्य शुभेंदु मंडल का बयान : परीक्षा परिणामों पर खुशी जाहिर करते हुए सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के प्राचार्य शुभेंदु मंडल ने कहा, “हमारे विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है। यह सिर्फ छात्रों की मेहनत ही नहीं, बल्कि शिक्षकों की समर्पित तैयारी, अभिभावकों का सहयोग और विद्यालय के अनुशासित वातावरण का परिणाम है। साक्षी देवांगन और राशि जैन जैसे विद्यार्थियों ने न केवल स्कूल, बल्कि पूरे जिले का नाम रौशन किया है। हम सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं और विश्वास रखते हैं कि वे आगे भी ऐसे ही श्रेष्ठ परिणाम लाते रहेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने का हर संभव प्रयास करता रहेगा।

