मुंगेली पंजाब नेशनल बैंक के खिलाफ गंभीर आरोप, लोन स्वीकृति में टालमटोल और अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया

मुंगेली— जिले में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मुंगेली निवासी एक युवक ने बैंक प्रबंधन, विशेषकर शाखा प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में न केवल लोन देने में अनावश्यक देरी, बल्कि मानसिक प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार जैसे आरोप भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवाजी वार्ड निवासी घनश्याम यादव ने बताया कि उन्होंने लगभग 4–5 माह पूर्व पीएमईजीपी (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम) के तहत स्वरोजगार हेतु 8 लाख रुपये का ऋण आवेदन किया था। यह आवेदन पंचायत के माध्यम से पूर्ण प्रक्रिया के साथ Punjab National Bank मुंगेली शाखा को भेजा गया था। आवेदक का कहना है कि बैंक द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज और औपचारिकताएं समय पर पूरी कर दी गईं, इसके बावजूद आज तक उन्हें ऋण स्वीकृति नहीं मिल सकी।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि जब भी वे बैंक पहुंचे, उन्हें हर बार नए बहाने बनाकर टाल दिया गया। कई बार उन्हें “आज आओ, कल आओ” कहकर वापस भेज दिया गया। हाल ही में 4 मई 2026 को भी जब वे सुबह लगभग 11:20 बजे बैंक पहुंचे और मैनेजर से संपर्क किया, तो उन्हें कथित रूप से बिना किसी स्पष्ट कारण के भगा दिया गया। आवेदक ने यह भी आरोप लगाया है कि शाखा प्रबंधक द्वारा उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और मानसिक रूप से परेशान किया गया। इस पूरे मामले ने बैंक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां सरकार स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर बैंक स्तर पर इस प्रकार की लापरवाही और दुर्व्यवहार योजनाओं की सफलता पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि पहले भी बैंक की धीमी प्रक्रिया और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आम जनता का बैंकिंग व्यवस्था पर भरोसा कमजोर हो सकता है। पीड़ित ने कलेक्टर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा जल्द से जल्द ऋण स्वीकृति दिलाने की मांग की है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग के अधिकारी इस गंभीर शिकायत पर क्या कदम उठाता है और क्या Punjab National Bank प्रबंधन अपनी छवि सुधारने के लिए कोई ठोस कार्रवाई करता है या नहीं।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

जिले में डोर-टू-डोर सर्वे प्रारंभ, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

मुंगेली जिले में 1 मई से जनगणना-2027 के प्रथम चरण का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी  कुन्दन कुमार के निर्देशन में सभी चार्ज क्षेत्रों में…

हीरालाल वार्ड पार्षद निमेश देवांगन ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन, फल वितरण कर लिया आशीर्वाद

मुंगेली— हीरालाल वार्ड के पार्षद एवं समाजसेवी निमेश देवांगन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सादगी और सेवा का परिचय देते हुए स्थानीय वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल वितरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!