जिले में डोर-टू-डोर सर्वे प्रारंभ, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

मुंगेली जिले में 1 मई से जनगणना-2027 के प्रथम चरण का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी  कुन्दन कुमार के निर्देशन में सभी चार्ज क्षेत्रों में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) फील्ड में सक्रिय हो गए हैं। जनगणना कर्मी हाउस-लिस्टिंग ब्लॉक की पहचान करते हुए घर-घर पहुंचकर सर्वेक्षण कार्य कर रहे हैं।
जनगणना के इस चरण में मकानों का सूचीकरण किया जा रहा है, जिसके तहत प्रगणक 33 बिंदुओं पर आधारित विस्तृत जानकारी एकत्र कर रहे हैं। इनमें भवन का प्रकार, निर्माण सामग्री, उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं, बिजली-पानी की स्थिति, इंटरनेट, मोबाइल, टीवी, वाहन आदि संसाधनों से जुड़ी जानकारी शामिल है।

डोर-टू-डोर सर्वे से जुटेगा सटीक डेटा जनगणना के अंतर्गत डोर-टू-डोर सर्वे कार्य शुरू हो चुका है। अब जनगणना कर्मी प्रत्येक घर जाकर परिवार के मुखिया का नाम, सदस्यों की संख्या तथा आवासीय सुविधाओं से संबंधित जानकारी लेंगे। जिन नागरिकों ने स्वगणना (ऑनलाइन) के माध्यम से जानकारी साझा नहीं की है, वे घर आने वाले सुपरवाइजर को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए परिवार का कोई भी एक सदस्य जानकारी दे सकता है।

दो चरणों में होगी जनगणना प्रक्रिया जनगणना-2027 की प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) किया जा रहा है, जबकि दूसरे चरण में 01 फरवरी 2027 से व्यक्तिगत जनगणना शुरू की जाएगी।

सतर्कता जरूरी: कोई वित्तीय जानकारी नहीं मांगी जाएगी जिला सांख्यिकी अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान किसी भी प्रकार की गोपनीय या वित्तीय जानकारी नहीं मांगी जाएगी। जनगणना कर्मी न तो किसी प्रकार का भुगतान मांगेंगे और न ही बैंक खाता, पासबुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, पासवर्ड या मोबाइल ओटीपी जैसी संवेदनशील जानकारी या दस्तावेजों की प्रति मांगेंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और केवल निर्धारित जानकारी ही साझा करें।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना जनहित में आवश्यक है, जिससे विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिल सके।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

मुंगेली पंजाब नेशनल बैंक के खिलाफ गंभीर आरोप, लोन स्वीकृति में टालमटोल और अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया

मुंगेली— जिले में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मुंगेली निवासी एक युवक ने बैंक प्रबंधन, विशेषकर शाखा प्रबंधक पर गंभीर…

हीरालाल वार्ड पार्षद निमेश देवांगन ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन, फल वितरण कर लिया आशीर्वाद

मुंगेली— हीरालाल वार्ड के पार्षद एवं समाजसेवी निमेश देवांगन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सादगी और सेवा का परिचय देते हुए स्थानीय वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल वितरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!