मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत अब 05 मई तक आवेदन आमंत्रित

मुंगेली, कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र परिवार 05 मई 2026 तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों की कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। इस योजना के तहत शासन द्वारा निर्धारित ₹35,000 की सहायता राशि एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की जाती है, जिससे विवाह सरल एवं गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
     उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु कन्या की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा वर की आयु 21 वर्ष होना अनिवार्य है। सभी विवाह शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही संपन्न कराए जाएंगे।
आवेदन के साथ हितग्राहियों को आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र (छत्तीसगढ़), अविवाहित प्रमाण पत्र, बीपीएल/आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए संबंधित हितग्राही अपने नजदीकी महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय, एकीकृत बाल विकास (ICDS) परियोजना कार्यालय, पर्यवेक्षक या आंगनबाड़ी केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

मुंगेली पंजाब नेशनल बैंक के खिलाफ गंभीर आरोप, लोन स्वीकृति में टालमटोल और अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया

मुंगेली— जिले में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मुंगेली निवासी एक युवक ने बैंक प्रबंधन, विशेषकर शाखा प्रबंधक पर गंभीर…

जिले में डोर-टू-डोर सर्वे प्रारंभ, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

मुंगेली जिले में 1 मई से जनगणना-2027 के प्रथम चरण का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी  कुन्दन कुमार के निर्देशन में सभी चार्ज क्षेत्रों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!