माँ कस्तूरी स्किल फाउंडेशन द्वारा युवाओं को मेडिकल क्षेत्र में सुनहरा अवसर

उपासना एजुकेशन ट्रस्ट के माध्यम से ग़रीब व जरूरतमंद विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण

मुंगेली— स्थानीय क्षेत्र के युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से माँ कस्तूरी स्किल फाउंडेशन एवं उपासना एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा मेडिकल क्षेत्र में विभिन्न कोर्सेस की शुरुआत की गई है। इस संस्थान में जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (GDA), मेडिकल लैब टेक्नीशियन (MLT) तथा ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन (O.T. Technician) का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
इस कोर्स की सबसे विशेष बात यह है कि मात्र ₹7500 में Complete Course करवाया जा रहा है, जिसमें छात्रों को Uniform Dress, ID कार्ड, नोट्स आदि निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। साथ ही अनुभवी शिक्षकों द्वारा निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
संस्थान के प्रभारी बी.डी. त्रिपाठी ने बताया कि यह कोर्स कौशल प्रशिक्षण योजना के तहत संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत ड्राइंग एवं इलेक्ट्रिशियन का निःशुल्क प्रशिक्षण भी शामिल है।
10वीं व 12वीं पास युवा, जिनकी पढ़ाई किन्हीं कारणों से अधूरी रह गई हो, वे भी इस कोर्स में भाग ले सकते हैं।

विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाएं
अनुभवी ट्रेनर्स द्वारा मार्गदर्शन, अस्पताल में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र, स्मार्ट क्लासरूम एवं संवाद कौशल विकास, मॉक टेस्ट और फ्री करियर काउंसलिंग है।

कोर्स के बाद रोजगार की संभावनाएं
अस्पताल, वृद्धा आश्रम, नर्सिंग होम,
कम्युनिटी हेल्थ केयर सेक्टर में नौकरी के सुनहरे अवसर मिलेगा। फ्री डेमो क्लास का भी आयोजन किया गया है ताकि इच्छुक छात्र पहले प्रशिक्षण की गुणवत्ता को समझ सकें। पता: शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला हाई स्कूल महावीर शोरूम के पास, करही, मुंगेली मोबाइल: 8770968210, 7089111715, 6261751994 Incharge: B.D. TRIPATHI – 9893728313 इस अवसर का लाभ उठाकर युवा अपनी जिंदगी को एक नई दिशा दे सकते हैं।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती की मांग, कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच शासकीय विभागों में कर्मचारियों की कमी…

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

मुंगेली— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!