पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने क्रिएटर्स व इन्फ्लुएंसर्स से की विशेष मुलाकात

मुंगेली— जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बुधवार को अगस्त प्रातः 11 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मुंगेली में जिले के सभी क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स के साथ विशेष बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग द्वारा शुरू की जा रही नई पहल “बदलाव की शुरुआत, सुरक्षा के साथ” को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
एसपी भोजराम पटेल ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में समाज में जागरूकता फैलाने के लिए क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों से इस पहल में सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया। बैठक में क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स ने भी अपने सुझाव और विचार साझा किए तथा पुलिस विभाग के साथ मिलकर साइबर सुरक्षा जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह अभियान केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को सुरक्षित डिजिटल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक मजबूत कदम है। यह जानकारी सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन मुंगेलिहा ने दिया। इस अवसर पर
मुंगेली से सशांक तिवारी, अंकुश पटेल, यमन राजा, , भानु साहू, देवा कॉमेडियन, विवेक साहू, सौरभ सत्यपाल, लोरमी से रितिक साहू, विवेक साहू मौजूद रहे।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

मुंगेली पंजाब नेशनल बैंक के खिलाफ गंभीर आरोप, लोन स्वीकृति में टालमटोल और अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया

मुंगेली— जिले में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मुंगेली निवासी एक युवक ने बैंक प्रबंधन, विशेषकर शाखा प्रबंधक पर गंभीर…

जिले में डोर-टू-डोर सर्वे प्रारंभ, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

मुंगेली जिले में 1 मई से जनगणना-2027 के प्रथम चरण का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी  कुन्दन कुमार के निर्देशन में सभी चार्ज क्षेत्रों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!