वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान को लेकर जरहागांव ब्लॉक कांग्रेस की बैठक संपन्न

मुंगेली— छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 17 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान की तैयारी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जरहागांव द्वारा एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मुंगेली नगर पालिका के वरिष्ठ पार्षद एवं कार्यक्रम के ब्लॉक प्रभारी अरविंद वैष्णव ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। रामचंद्र साहू (ब्लॉक अध्यक्ष जरहागांव), हीरा साय शेरा, संजय चंदेल (पार्षद), केशव अंचल, तारिणी विश्वकर्मा, मदन पटेल, श्रीमती उर्मिला, रमेश यादव, श्रीमती मिथिलेश सहदेव (जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस), जायसवाल राजकुमार, अमितदेव कुर्रे, मनोज कुमार, अग्नू, हरी साहू, महावीर साहू, राजकुमार यादव, सुशील कुमार साहू, ईश्वर चतुर्वेदी, सुख प्रसाद, अजय कुमार, आनंद, अनिल जायसवाल, लाकेश सिंह बिसेन, तथा फूल सिंह महिलांग। बैठक में वक्ताओं ने केंद्र की जनविरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनता को धोखा देने वाली सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में अभियान को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती की मांग, कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच शासकीय विभागों में कर्मचारियों की कमी…

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

मुंगेली— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!