मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण शत-प्रतिशत पूर्ण : सुभाष वार्ड 03 हुआ अव्वल

मुंगेली। नगर के सुभाष वार्ड क्रमांक 03 (भाग संख्या 87/116) में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण एवं शुद्धि कार्य को 100 प्रतिशत सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस उपलब्धि पर वार्ड पार्षद असलम खान ने सभी मतदाताओं, वार्डवासियों, कार्यकर्ताओं एवं इस कार्य में सहयोग देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। पार्षद असलम खान ने बताया कि ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने मतदाताओं के सम्मान, शालीनता एवं विनम्र व्यवहार का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान किया, जिसकी बदौलत यह शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल हो सका। उन्होंने विशेष रूप से मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, डिप्टी कलेक्टर, सीएमओ होरी सिंह ठाकुर, चंद्रशेखर उपाध्याय, दिलीप चतुर्वेदी, पवन साहू, चंद्रमोहन यादव, यतेंद्र पांडे, भुनेश्वरी शर्मा, सीमा निर्मलकर, सुनीता निर्मलकर एवं आशीष बाबा तंबोली सहित सभी कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी इस उपलब्धि के लिए बधाई के पात्र हैं।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती की मांग, कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच शासकीय विभागों में कर्मचारियों की कमी…

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

मुंगेली— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!