वेब पत्रकारों को मिलेगी एकजुट मंच, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प

डिजिटल मीडिया को नई दिशा : वेब पोर्टल न्यूज़ एसोसिएशन की कार्यकारिणी घोषित

मुंगेली— तेजी से बदलते डिजिटल युग में वेब पत्रकारिता की उपयोगिता और जिम्मेदारी निरंतर बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में जिले के वेब पोर्टलों और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को संगठित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वेब पोर्टल न्यूज़ एसोसिएशन, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) की नई कार्यकारिणी का गठन सोमवार को एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान किया गया। गठन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में वेब पोर्टल संचालक, पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। संगठन की स्थापना के मूल उद्देश्य वेब पत्रकारिता को एक सशक्त और विश्वसनीय पहचान दिलाना — को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

संगठन के संरक्षक बने वरिष्ठ पत्रकार

वेब पत्रकारों को आवश्यक दिशा-निर्देश और सहयोग प्रदान करने हेतु पाँच वरिष्ठ पत्रकारों को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है — मनीष शर्मा, संजय जायसवाल, स्वतंत्र तिवारी, आकाश दत्त मिश्रा एवं रवि शुक्ला इनके अनुभव से संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा, ऐसी उम्मीद व्यक्त की गई। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष : प्रीतेश आर्य, उपाध्यक्ष : अभिलाष सिंह, उपाध्यक्ष : इमरान खोखर,
सचिव : अक्षय लहरे, कोषाध्यक्ष : आनंद गुप्ता, संयुक्त सचिव : फलित जांगड़े,
कार्यकारिणी सदस्य : जितेंद्र पाठक, सदस्य : अजित बघेल, अरविंद बंजारा, वार्षिक बंजारे, कोमल देवांगन, पीतांबर खांडे, राहुल यादव, रामसुमेर यादव, कान्हा जायसवाल एवं रूपेंद्र भारती शामिल है।

वेब मीडिया आज सबसे प्रभावी सूचना माध्यम : जिलाध्यक्ष

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रीतेश आर्य ने सभी पदाधिकारियों एवं पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा “वेब मीडिया आज के समय में सूचना का सबसे तेजी से प्रसारित होने वाला माध्यम बन चुका है। जनहित से जुड़े मुद्दों को सही रूप में सामने लाना और पत्रकारों के हितों की रक्षा करना हमारा प्राथमिक उद्देश्य होगा। संगठन निष्पक्ष व जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देगा तथा फर्जी खबरों पर सख्ती से रोक लगाने दिशा में कार्य करेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि वेब पत्रकारों के हितों के संरक्षण और सम्मान के लिए संगठन शासन-प्रशासन के साथ सतत संवाद स्थापित करेगा।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यक्त की अपनी प्रतिबद्धता

सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लेते हुए कहा कि पत्रकारों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी, सत्य और निष्पक्ष खबरों के लिए एकजुटता से कार्य किया जाएगा। समाज और जिले से जुड़े जनहित के मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जाएगा।

वेब पत्रकारिता को मिलेगी नई ऊर्जा

डिजिटल मीडिया के विस्तार के इस दौर में ऐसे संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिले में वेब पत्रकारिता को नई दिशा और पहचान देने में यह संगठन अहम भूमिका निभाएगा, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण के साथ शुभकामनाएँ दी गईं और पत्रकारिता जगत में संगठन की ऐतिहासिक शुरुआत का साक्षी पूरा मीडिया समुदाय बना।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती की मांग, कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच शासकीय विभागों में कर्मचारियों की कमी…

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

मुंगेली— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!