मुंगेली— जिले में साहू समाज की एक महत्वपूर्ण एवं गरिमामयी बैठक के दौरान जिला साहू संघ मुंगेली का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न कराया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस चुनाव में समाज का विश्वास एक बार फिर पुहूप राम साहू के नेतृत्व पर दिखा, जिन्हें सर्वसम्मति से जिला साहू संघ मुंगेली का पुनः अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद हेतु रामखेलावन साहू एवं राजदुलारी साहू का चयन किया गया। समाज की संगठन शक्ति को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से राकेश साहू एवं पूर्णिमा साहू को संगठन सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया में समन्वय समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष थानेश्वर साहू, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पोषण साहू, बलदाऊ साहू, झालेश्वर साहू
विशेष रूप से शामिल रहे। इसके अलावा प्रदेश साहू संघ द्वारा नामांकित पर्यवेक्षक के रूप में विष्णु साहू, उधो राम साहू, चंद्रशेखर साहू उपस्थित रहे। चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का दायित्व निर्वाचन पदाधिकारी मुनस साहू, हिंसाराम साहू एवं रामेश्वर साहू ने निभाया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। जिसमें तहसील एवं क्षेत्रीय साहू संघ के प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। तहसील संघ मुंगेली अध्यक्ष डॉ. लेखू साहू, लोरमी से राजेश साहू, पथरिया से रामकुमार साहू, लालपुर से भवानी शंकर साहू,
सरगांव से गोविंद साहू, जरहा गाँव से महेंद्र साहू उपस्थित रहे तथा नव–निर्वाचित जिला साहू संघ अध्यक्ष पुहूप राम साहू द्वारा पुष्प गुच्छ एवं गमछे से उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर दुकाल साहू, भारत साहू एवं राजकुमार साहू
भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। महामंत्री डॉ. हीरालाल साहू, डॉ. रामकुमार साहू, जयपाल साहू, लोक राम साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सरगांव परमानंद साहू, सहित अजय साहू, अन्नू साहू, निरंजन साहू, दिलीप साहू, मनीष साहू, मालिक राम साहू, विश्वनाथ साहू, इंदिरा साहू, डॉ. उमेश साहू, गीतेश साहू, लेखराम साहू, डॉ. रेखा साहू, विष्णु प्रसाद साहू, देवकुमार साहू, देवराज साहू, दिनेश साहू, चूड़ामणि साहू, मुकेश साहू, डी.पी. साहू समेत जिले, तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामकुमार साहू द्वारा किया गया तथा अंत में समस्त समाजहित के संकल्पों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




















































