मुंगेली- स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के तहत का कान्फेडरेशन आफ इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वाधान में नगर में स्वदेशी संकल्प यात्रा रेस्ट हाउस मैदान दाउपारा से प्रारंभ होकर दाउपारा, पुलपारा, पुराना बस स्टैंड,परशुराम चौक , सदर बाजार,महावीर स्वामी चौक , गोल बाजार, बालानी परमेश्वरी चौक , पड़ाव चौक महाराणा प्रताप चौक होते हुए नेहरु चौक नया बस स्टैंड पहुंची। महिमा काम्पलेक्स के पास सराफा व्यापारी संगठन द्वारा भव्य स्वागत एवं चाय गोल बाजार से बालानी चौक तक व्यापारियों एवं नागरिकों द्वारा पुष्प माला से स्वागत , पड़ाव चौक पुनीत हॉटल एवं हेमू कालानी चौक मे जीवन मंगलानी, तुलजा लेडवानी व राइस मिल व व्यापारियों द्वारा स्वागत एवं स्वल्पाहर आदि की व्यवस्था की गई थी। संकल्प यात्रा में एन.सी.सी. कैडेस के छात्र व न.पा.स्कूल के छात्र स्वदेशी का जाप करेंगे अपनी रक्षा आप करेंगे के नारे लगाये। यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए CAIT से प्रवीण वैष्णव अरविन्द केशरवानी, अनूप जैन एवं स्वदेशी मंच सयोजक आकाश सोनी ने बताया कि CAIT एवं स्वदेशी जागरण मंच द्वारा पूरे देश में स्वदेशी आत्मनिर्भरता का अलख जगाने के लिए स्वदेशी संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में मुंगेली में यह यात्रा निकाली गई। जो रेस्ट हाउस से आरंभ हो कर बस स्टैण्ड के नेहरू चैक में जाकर सभा के रूप ले लिया।
सभा के मुख्यअतिथि पुन्नूलाल मोहले विधायक मुंगेली के साथ मंच पर रायपुर कैट के पदाधिकारी शंकर बजाज एवं कन्हैया अग्रवाल प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी, न.पा. अध्यक्ष रोहित शुक्ला, पूर्व न.पा. अध्यक्ष शैलेष पाठक, न.पा.उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, सूरज यादव जेठमल कोटड़िया,श्री कांत गोवर्धन, रवि पौराणिक,दिनेश सोनी, प्रवीण वैष्णव, मोहन भोजवानी, दुष्यंत दुबे,आर.एस.एस. के जिला कार्यवाहक हजारी साहू अतिथि के रूप में मौजूद थे।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि पुन्नूलाल मोहले ने अपने तुकबंदी अंदाज में भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम प्रदेशवासी संकल्पित है। यह हमारा दायित्व नहीं है वरन कर्तव्य है। उन्होंने स्वदेशी अपनाकर देश को मजबूत बनाने का आव्हान करते हुए कहा कि हम सब संकल्प ले और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं।
सभा को संबोधित करते हुए न.पा.अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने स्वदेशी, स्थायी व्यापार और वोकल फाॅर लोकल के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए। लोगो से अपील की वे स्वदेशी अपनाएं।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेष पाठक ने स्वदेशी का वकालत करते हुए कहा कि स्वदेशी अपनाने से क्षेत्र व देश की तरक्की होती है। उन्होंने लोगो से स्वदेशी को शतप्रतिशत अपनाने की अपील करते हुए कहा कि हमें विदेशी का सामग्री का त्याग करना चाहिए.

इस अवसर पर सामूहिक संकल्प लिया गया-
भारत को आर्थिक रूप से सुरक्षित, समृद्ध और स्वावलंबी बनाने के लिए हम संकल्प लेते है कि अपने घर परिवार, व्यापार में स्थानीय और स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देगें।
चाइनीज, तुर्की, अमेरीकी और अन्य विदेशी कंपनियों के उत्पादों के प्रयोग से बचेंगे। स्वदेशी क्रय-विक्रय, स्वदेशी भाषा, वेशभूषा, उत्सव पद्धति आदि पर आग्रह रखेगें
गुणवत्ता पूर्ण रोजगार उद्यमिता से आता है इसका सब प्रकार से प्रचार-प्रसार करेगें। ‘‘हर घर स्वदेशी हर युवा उद्यमी’’ के विचार को जन-जन तक पहुँचाने के लिये अथक प्रयास करेगें।
विश्व पटल पर भारत की जय जयकार कराने हेतु सब प्रकार के प्रयत्न करेगें।
इस अवसर पर संदीप ताम्रकार, चम्पा सुथार, जीवन मंगलानी,शरद ताम्रकार, तुलजा लेडवाणी, अनूप जैन अरविन्द केशरवानी, राणा प्रताप सिंह, सौरभ बाजपेयी, धीरज सोनी,सुदीप ताम्रकार,राहुल पाठक, राकेश साहू, विनय चोपड़ा, अशोक मंगलानी राजकुमार आरतानी, रामकुमार सोनी, राकेश गुप्ता , निमेष देवांगन, प्रवीण सोनी, वशिष्ट प्रताप सिंह,अशोक सोनी जितेन्द्र दावड़ा,अशोक गुप्ता,प्रांजल जैन मन्नू श्रीवास्तव,शैलेन्द्र यादव, कमल सोनी, रमेश कुलमित्र विजेंद्र नामदेव शारदा शरण,अमन शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में CAIT एवं स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों द्वारा आभार किया गया एवं इस संकल्प यात्रा के आयोजन मे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए सभी व्यापारी संगठनों एवं अन्य सभी को धन्यवाद दिया गया तत्पश्चात रथ यात्रा रायपुर के लिए प्रस्थान किया गया.



















































