मुंगेली नगर में आज युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया जी के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके नेतृत्व, ऊर्जा और मार्गदर्शन से प्रभावित होकर प्रतापपुर के युवा सरपंच राजकुमार यादव ने व अपने साथी ने भाजपा की नीति, उद्देश्य एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों पर विश्वास व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रवेश कार्यक्रम नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेई, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, भाजपा नेता राकेश साहू, पार्षद रोशन सोनी, पार्षद निमेष देवांगन तथा सत्तू ठाकुर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। राजकुमार यादव के भाजपा में शामिल होने से प्रतापपुर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे मुंगेली नगर के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।




















































