भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का हुआ मुंगेली में भव्य स्वागत

मुंगेली // भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद राहुल टिकरिहा का सभी जिलों में जय जोहार कार्यक्रम अंतर्गत भेंट मुलाकात के लिए सभी जिलों का दौरा कार्यक्रम चल रहा है इसी सन्दर्भ में आज प्रदेश अध्यक्ष का मुंगेली जिले में आगमन हुआ. मुंगेली पहुंचने पर जिला महामंत्री अमितेश आर्य के नेतृत्व में लाईफलाई अस्पताल के पास आतिशी स्वागत कर मोटर सायकल रैली के रूप में नगर प्रवेश कराया गया. मंडी के पास राकेश साहू, सौरभ बाजपेयी के नेतृत्व में स्वागत किया गया, तत्पश्चात महाराणा प्रताप चौक पड़ाव पारा ने अनुराग सिंह, धनराज सिंह, के नेतृत्व में के नेतृत्व में मंच बनाकर फुलों एवं गज़माला से स्वागत किया गया जहां से खुली जीप में प्रदेश अध्यक्ष को बैठाकर जिला भाजपा कार्यालय तक लाया.
जिला भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया उसके पश्चात स्वागत भाषण अमितेश आर्य जिला महामंत्री ने दिया, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी द्वारा संबोधित करते हुआ कहा कि युवा तरुणाई भाजपा का आधार स्तम्भ है इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि कोई भी पद छोटा या बड़ा नहीं होता है भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक कार्यकर्ता के कार्यों का अवलोकन करती है और कब किसको कहां कौन से दायित्व में पहुंचा दे यह पार्टी स्वयं आकलन करती है इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को मन लगाकर पार्टी के कामों को करना चाहिए, प्रदेश अध्यक्ष ने मुंगेली विधायक एवं पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को इस भव्य स्वागत के लिए आभार धन्यवाद दिया.मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का प्रथम मोर्चा है. युवाओं का जोश, कर्मठता और समर्पण पार्टी को मजबूती प्रदान करती है.

जिला महामंत्री अमितेश आर्य, सौरभ बाजपेई, अनुराग सिंह, धनराज परिहार द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. धन्यवाद ज्ञापन राकेश साहू ने दिया तथा कार्यक्रम का संचालन यश गुप्ता ने किया.युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारी द्वारा क्रमवार प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया.
इस अवसर पर पूर्व सांसद लखन साहू
प्रदेश कार्य समिति सदस्य गिरीश शुक्ला, जिला महामंत्री कैलाश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक, वरिष्ठ नेता द्वारिका जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक, शिवकुमार बंजारा,लोकनाथ सिंह,जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव,वीनू पांडे,जिला सोशल मीडिया प्रभारी अशोक निर्मलकर, आईटी सेल सहसंयोजक महेंद्र गुप्ता सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक देवेंद्र केशरवानी
,कोटू दादवानी,महावीर सिंह युवा मोर्चा के सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष उनके पदाधिकारी तथा भाजपा मंडल के सभी अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं नेतागण उपस्थित रहे।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती की मांग, कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच शासकीय विभागों में कर्मचारियों की कमी…

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

मुंगेली— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!