ग्राम पंचायत पालचुआ के होनहारों का छत्तीसगढ़ पुलिस में चयन, हुआ सम्मान

मुंगेली— जिले के ग्राम पंचायत पालचुआ के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब पंचायत के दो होनहार युवाओं का छत्तीसगढ़ पुलिस में चयन हुआ। इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत भवन में चयनित अभ्यर्थियों का भव्य स्वागत किया गया, जहां साल एवं श्रीफल भेंट कर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पालचुआ निवासी अमन यादव का चयन जशपुर जिले में तथा नुनियाकछार निवासी कमलनाथ का चयन बीजापुर जिले में छत्तीसगढ़ पुलिस में हुआ है। दोनों युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे ग्राम पंचायत पालचुआ का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता से गांव में खुशी का माहौल रहा और विशेष रूप से युवाओं में जोश व उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच विनय बंजारे, सरपंच असमंजस दिवाकर, उपसरपंच मन्नू मीरे, रघुनंदन यादव, धनु राम (रोजगार सहायक), धनसाय साहू, नितेश ठाकुर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिक त्रिभुवन यादव द्वारा जिले के युवाओं को सेना एवं पुलिस में भर्ती हेतु निःशुल्क तैयारी कराए जाने की सराहना भी की गई। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की जय के गगनभेदी जयघोष के साथ समारोह का समापन हुआ।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

मुंगेली पंजाब नेशनल बैंक के खिलाफ गंभीर आरोप, लोन स्वीकृति में टालमटोल और अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया

मुंगेली— जिले में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मुंगेली निवासी एक युवक ने बैंक प्रबंधन, विशेषकर शाखा प्रबंधक पर गंभीर…

जिले में डोर-टू-डोर सर्वे प्रारंभ, 33 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी

मुंगेली जिले में 1 मई से जनगणना-2027 के प्रथम चरण का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी  कुन्दन कुमार के निर्देशन में सभी चार्ज क्षेत्रों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!