बढ़ती ठंड में सुभाष वार्ड क्र.03 के पार्षद असलम खान बने जरूरतमंदों का सहारा

कंबल वितरण कर बुजुर्गों, महिलाओं व गरीब परिवारों को दिलाई शीतलहर से राहत

मुंगेली — नगर में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए नगर पालिका क्षेत्र के सुभाष वार्ड क्रमांक 03 के पार्षद असलम खान मानवीय संवेदनाओं के साथ जरूरतमंदों के बीच सक्रिय नजर आ रहे हैं। ठंड से प्रभावित गरीब, बुजुर्ग, महिलाएं और असहाय परिवारों की परेशानियों को समझते हुए पार्षद असलम खान ने न केवल कंबल वितरण किया, बल्कि उनकी वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़ों की व्यवस्था कर मानव सेवा की मिसाल पेश की है।
शीतलहर और कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से पार्षद असलम खान द्वारा वार्ड में लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज एक बार फिर सुभाष वार्ड क्र.03 में जरूरतमंद बुजुर्गों, पुरुषों एवं महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ झलक रहा था। लाभार्थियों ने पार्षद के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें दिल से दुआएं दीं। इस अवसर पर पार्षद असलम खान ने कहा कि “ठंड के इस मौसम में कोई भी व्यक्ति अभाव में न रहे, यही हमारी प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना हमारा कर्तव्य है।” उन्होंने बताया कि आगे भी जरूरत के अनुसार वार्ड में इस तरह के सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे। गौरतलब है कि पार्षद असलम खान सामाजिक सरोकारों को लेकर हमेशा सक्रिय रहते हैं। इससे पूर्व भी वे जरूरतमंदों की मदद, साफ-सफाई अभियान, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। उनके इस निरंतर जनसेवा भाव के चलते वार्ड ही नहीं, बल्कि पूरे नगर में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान वार्ड के नागरिकों ने पार्षद असलम खान की खुले दिल से प्रशंसा की और कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही सही मायनों में जनता की आवाज बनते हैं। लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस जनकल्याणकारी पहल से नगर में मानवता, सहयोग और सेवा की भावना और अधिक मजबूत होती दिखाई दे रही है। इस अवसर पर विष्णु देवांगन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Jay Johar

The News Related To The News Engaged In The Jay Johar Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Related Posts

शासकीय विभागों में सेटअप अनुसार कर्मचारियों की भर्ती की मांग, कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी बीच शासकीय विभागों में कर्मचारियों की कमी…

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

मुंगेली— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!