मुंगेली— देवांगन समाज के जिला सचिव सुदामा देवांगन की सुपुत्री श्रीनिधि देवांगन का जन्मदिन समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति में हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं तथा उपस्थित अतिथियों व समाजजनों ने श्रीनिधि को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष आनंद देवांगन (अधिवक्ता) एवं प्रसिद्ध कथा वाचक भूपेंद्र ‘छोटू’ देवांगन की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ की गई। कथा वाचक छोटू देवांगन ने श्रीनिधि देवांगन के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना करते हुए कहा कि श्रीनिधि एक साधारण प्रतिभा नहीं है, उन्होंने कम उम्र में ही शिक्षा और कला के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस अवसर पर समाज के जिला अध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता ने कहा कि श्रीनिधि देवांगन पढ़ाई के क्षेत्र में निरंतर प्रथम स्थान प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ा रही हैं, वहीं संगीत के क्षेत्र में भी उनकी गहरी रुचि है। उन्होंने समाज के विभिन्न आयोजनों में मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया है, जिससे समाज को नई पहचान और प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि श्रीनिधि जैसी प्रतिभाशाली बेटियां समाज का भविष्य हैं और इन्हें आगे बढ़ाने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी समाजजनों ने श्रीनिधि देवांगन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। जन्मदिन के अवसर पर देवांगन समाज के सचिव सुदामा देवांगन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पश्चात सभी ने एक साथ बैठकर सहभोज का आनंद लिया।
इस अवसर पर समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन, प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश देवांगन, प्रदेश मीडिया प्रभारी कोमल देवांगन, नितिन देवांगन, ददुआ देवांगन, अनिल देवांगन, जलेश देवांगन , नानू, धनराज सहित बड़ी संख्या में देवांगन समाज के लोग उपस्थित रहे।






















































